फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: वीरांगना ग्रुप की गतिविधियों से प्रभावित होकर विधायक ने दिए 11 हजार रुपये

Sun, 08 Jun 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हिसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। परफेक्ट हेल्थ वीरांगना ग्रुप की ओर से चलाए जा रहे सांयकालीन सत्र में शनिवार को नलवा से विधायक रणधीर पनिहार पहुंचे। उनके साथ वार्ड-17 से पार्षद राजेश अरोड़ा भी उपस्थित रहे। ग्रुप की संचालिका सुनीला सिंह ने गुलदस्ता भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया और ग्रुप की स्थापना, उद्देश्य व गतिविधियों की जानकारी दी। विधायक ने 11 हजार रुपये की राशि भी भेंट की।
विज्ञापन


सुनीला सिंह ने क्लैपिंरेपीग, टैपिंग, नीम करेला थेरेपी, कांसा थाली थेरेपी और रोलर मसाज जैसी स्वास्थ्यवर्धक गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। विधायक पनिहार ने स्वयं भी सभी थेरेपी का अनुभव लिया और ग्रुप के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर सुमित्रा, लक्ष्मी, कुसुम शर्मा, आशा, मंजू, दर्शना, शांति अरोड़ा, किरण, नीलम, कृष्णा, यशवंती सहित अनेक महिलाएं मौजूद रहीं। कार्यक्रम के अंत में विधायक ने वीरांगना ग्रुप को प्रोत्साहन स्वरूप 11 हजार रुपये की राशि भी भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें