फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वीरवार को गांधी बुत एरिया में दुकानों से सैंपल लिए। सैंपल भरे जाने की जानकारी मिलने के बाद बाजार में हड़कंप मच गया। कुछ व्यापारी दुकानों को बंद कर चले गए। तीन दुकानों से टीम ने सैंपल लिए हैं।
विज्ञापन

त्यौहारी मौसम से पहले स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बाजारों में छापा मारी शुरू की है। जिसमें वीरवार को टीम ने दोपहर बाद गांधी बुत के पास पहुंची। यहां तीन दुकानों से सैंपल लिए। जिसमें व्रत में उपयोग की जाने वाली सामग्री के सैंपल लिए। इसके अलावा मिठाई व कुछ खाद्य सामान के सैंपल लिए। बाजार में सैंपल भरे जाने की जानकारी मिलने के बाद व्यापारियों में हड़कंप मच गया। आसपास के दुकानदार दुकानों को बंद घरों की जाने लगे। करीब एक घंटे तक टीम बाजार में अलग अलग एरिया में रही। सैंपल को जांच के लिए मधुबन लैब भेजा जाएगा। पिछले महीने डीसी अशोक कुमार मीणा ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को त्यौहारी मौसम में लगातार सैंपलिंग के आदेश दिए थे। इसके अलावा कुछ अधिकारियों की डयूटी भी लगाई थी। जिसमें एडीसी एएस मान को सैंपलिंग कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया था। सीएमओ की टीम लगातार सैंपल लेकर जांच के लिए भेजेगी। साथ ही सैंपल की रिपोर्ट जल्द मंगवाने के लिए भी मधुबन लैब में संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें