फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधड़ में शादी में गैस सिलेंडर फटा हलवाई सहित कई घायल --- संसोधित समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन
बरवाला (ब्यूरो)।
विज्ञापन

नजदीक के गांव सिंधड़ में रविवार को विवाह समारोह में गैस सिलिंडर में विस्फोट हो गया। हादसे में दुल्हन बनी लड़की का भाई और हलवाई सहित कई लोग घायल हो गए। बरवाला निवासी हलवाई धर्मपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे उपचार के लिए हिसार के एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया है। अन्य घायलों में सिंधड़ निवासी कमल और राजू, पंचकूला निवासी अभिषेक और बलियाली निवासी बाला देवी शामिल हैं।
विज्ञापन

रविवार को सिंधड़ निवासी सतपाल की बेटी पूजा की शादी थी। इस दौरान घर पर बारात आने वाली ही थी कि रसोई में एक महिला चाय बना रही थी। इस दौरान अचानक गैस सिलिंडर में आग लग गई। जिस सिलिंडर में आग लगी थी, उसे किसी ने उठाकर बाहर फेंक दिया। सिलिंडर पास में काम कर रहे हलवाइयों की तरफ चला गया और जोर के धमाके के साथ फट गया। इस दौरान वहां मौजूद पूजा के भाई कमल, हलवाई धर्मपाल और अन्य लोग घायल हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें