फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टोल प्लाजा के मानकों को जांचेगी कमेटी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार/चंडीगढ़।
जिले में स्थापित मय्यड़ (रामायण) टोल प्लाजा पर आने वाले दिनों में ताला लटक सकता है। टोल प्लाजा की अनियमितताओं के खिलाफ इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला की ओर से खोला गया मोर्चा रंग लाने लगा है। दुष्यंत ने शुक्रवार को एनएचएआई के चेयरमैन दीपक कुमार से नई दिल्ली में मुलाकात की। उन्होंने मय्यड़ टोल की वित्तीय अनियमितताओं और तकनीकी खामियों के बारे में चेयरमैन को अवगत कराया। एनएचएआई चेयरमैन ने सदस्य नीरज कुमार को भी वास्तविक रिकॉर्ड के साथ बुला लिया था। सभी बिंदुओं पर चर्चा के बाद चेयरमैन ने एनएचएआई के हरियाणा-पंजाब के महाप्रबंधक को पूरे मामले की छानबीन के आदेश जारी कर दिए हैं। साथ ही हाई पावर कमेटी गठित कर दी है। यह कमेटी महाप्रबंधक की अगुवाई में काम करेगी। सोमवार को समिति की अधिसूचना जारी हो जाएगी। चेयरमैन ने सांसद दुष्यंत को आश्वस्त किया है कि अगर रामायण टोल पर अनियमितता पाई गई तो टोल को बंद किया जाएगा।
सांसद दुष्यंत चौटाला ने एनएचएआई के चेयरमैन दीपक कुमार से नई दिल्ली में मुलाकात की। इसमें सांसद दुष्यंत ने हिसार के टोला प्लाजा सहित प्रदेश के सभी टोल का मामला उनके समक्ष रखा। चेयरमैन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत प्रभाव से उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित करने के आदेश दिए। यह कमेटी आठ दिसंबर को हिसार में लगे सभी टोल प्लाजा की जांच करेगी।
विज्ञापन

जांच के दौरान कमेटी के साथ रहेंगे सांसद दुष्यंत
टीम हिसार में स्थापित सभी टोल बैरियर के बीच की दूरी की पैमाइश कराएगी। इसमें सांसद दुष्यंत चौटाला साथ रहेंगे। टोल बैरियर की हिसार नगर निगम की सीमा से दूरी भी नापी जाएगी। पहले रामायण टोल प्लाजा पहुंचेगी। इसके बाद हिसार-बरवाला रोड स्थित सरसौद और चिकनवास टोल प्लाजा की जांच करेगी। इसके बाद टीम अपनी रिपोर्ट एनएचएआई के उच्च अधिकारियों को सौंपेगी। यह टीम टोल वसूलने वाली कंपनी के अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी कि टोल स्थापित करते समय किन नियमों का पालन किया गया।
नप क्षेत्र से 10 किमी. का मानक तो 4.1 किमी. पर कैसे लगा टोल
सांसद दुष्यंत ने चेयरमैन को सौंपे पत्र में एनएचएआई के नियमों का ही हवाला दिया कि कोई भी टोल प्लाजा नगर परिषद या नगर निगम की 10 किलोमीटर की परिधि में स्थापित नहीं किया जा सकता। रामायण टोल प्लाजा हांसी नगर परिषद से मात्र 4.1 किलोमीटर और हिसार नगर निगम की सीमा से 3.7 किलोमीटर दूर है।
60 किमी. के मानक को भी नहीं करते पूरा
रामायण टोल प्लाजा से चिकनवास टोल प्लाजा के बीच की दूरी भी 37 से 38 किलोमीटर है। मानकों के हिसाब से दो टोल के बीच 60 किलोमीटर दूरी होनी चाहिए। सांसद ने वीरवार को चेयरमैन से कहा कि इस बारे में वह पहले ही जिला प्रशासन के माध्यम से प्रदेश सरकार को पत्र लिखकर अल्टीमेटम दे चुके हैं। इसके चलते एक दिसंबर को रामायण टोल प्लाजा बंद करने के अपने अल्टीमेटम से भी एनएचएआई को अवगत करवाने आए हैं।
निगम बताएगा अपनी हद
एनएचएआई की हाई पावर कमेटी हिसार आएगी, तब स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को बुलाया जाएगा। इसमें निगम के दायरे से टोल की दूरी की भी पैमाइश की जाएगी। इसमें निगम का रिकॉर्ड भी तलब किया जाएगा।
काम पूरा होने से पहले ही टोल वसूली
हिसार-चंडीगढ़ एनएच-52 पर काम पूरा होने से पहले ही टोल शुरू कर दिया गया है। अमर उजाला ने जन समस्या को प्रकाशित किया। सात सितंबर को चौधरीवास और बाड्डो पट्टी टोल को शुरू कर दिया गया था। अक्तूबर में चिकनवास टोल को शुरू कर दिया गया था।

जिले के टोल पर प्रतिदिन की आमदन
टोल ----------- वाहन प्रतिदिन ---------- आय प्रतिदिन
बाड्डो पट्टी ----------6194-----------8.91 लाख रुपये
चौधरीवास-------------5637-----------4.88 लाख रुपये

हस्ताक्षर अभियान के जरिये समर्थन
सांसद ने 18 नवंबर को डीसी के जरिये एनएचएआई को टोल प्लाजा के बारे में मांगपत्र भेजा था। सांसद ने 19 नवंबर को रामायण टोल के पास जन पंचायत का आयोजन किया था। जिले में टोल हटाने को लेकर लगातार हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।

बैठक में अमर उजाला की खबर को बनाया था आधार
रोड सेफ्टी कमेटी की बैठक में डीसी निखिल गजराज ने अमर उजाला की खबर को आधार बनाते हुए एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर और टोल कंपनियों से सुविधाओं से पहले ही टोल वसूली पर जवाब मांगा था। साथ ही टोल रोड से पशु हटाने के लिए आदेश किए थे। इसके साथ ही दुष्यंत ने एनएच-65 कैथल-सिवानी पर हिसार-बरवाला बाईपास का मुद्दा भी चेयरमैन के समक्ष उठाया। दुष्यंत ने कहा कि आसपास के गांवों के लिए बाईपास से कोई एग्जिट नहीं रखी गई है, न ही क्रॉसिंग है। इससे गांव वाले दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। अभी तक 17 जानें जा चुकी हैं।
विज्ञापन


एनएचएआई के चेयरमैन दीपक कुमार से उनकी मुलाकात सार्थक रही है। हाई पावर कमेटी दौरा कर सारी अनियमितताएं और खामियां जांचेगी। चेयरमैन ने आश्वस्त किया है कि अगर कोई गड़बड़ी पाई गई तो टोल बंद किया जाएगा। साथ ही बाईपास की तकनीकी खामियां भी दूर की जाएंगी।
-दुष्यंत चौटाला, सांसद हिसार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें