अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सीएम द्वारा की गई ज्यादातर विकास योजनाओं की घोषणाओं पर कार्य शुरू नहीं हो सका है। इसे लेकर मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने सोमवार को चंडीगढ में सीएम घोषणाओं को लेकर बुलाई रिव्यू मीटिंग में नाराजगी जताई है। सीएम मनोहरलाल ने अधिकारियों को रफ्तार से काम करने के निर्देश देते हुए सभी घोषणा पूरी करने के लिए डेडलाइन तय की हैं। हिसार में करीब 54 प्रतिशत घोषणाओं पर अब तक काम शुरू नहीं हुआ है।
बैठक में प्रदेश के वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु, सीपीएस डॉ. कमल गुप्ता, भाजपा जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, सीएम के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र सिंह भी शामिल हुए। मीटिंग में हिसार के डीसी निखिल गजराज ने रिपोर्ट रखी। सभी विभागों के अतिरिक्त प्रधान सचिव मीटिंग में मौजूद रहे। करीब सवा दो घंटे चली मीटिंग में जिले की 5 विधानसभाओं की घोषणा को रिव्यू किया गया। हिसार, बरवाला, उकलाना, नारनौंद, हांसी विधानसभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं पर अधिकारियों से जवाब तलब किया गया। सीएम मनोहरलाल ने हिसार के लिए 29 दिसंबर 2014 से लेकर दिसंबर 2016 तक कुल 304 घोषणा की थी। जिसमें अब तक 32 घोषणा पूरी हो चुकी हैं। करीब 104 पर काम चल रहा है। करीब 168 घोषणा पर अब तक काम शुरू नहीं हो सका। करीब 54 प्रतिशत घोषणाओं पर काम शुरू होने का इंतजार हैं।
एक सप्ताह में निकालें समाधान
सीएम ने कहा कि हिसार बस अड्डे को साउथ बाईपास से जोड़ने के लिए एक सप्ताह में इसका निदान करें। परिहवन विभाग के एसीएस को मौके पर ही निर्देश दिए गए। जिसमें अगले सप्ताह तक इसकी मंजूरी जिला स्तर पर भेजी जाएगी।
बरवाला रेलवे फाटक पर फोरलेन आरओबी बनेगा
खेदड थर्मल प्लांट के पास स्थित नेशनल हाईवे पर आरओबी बनाने का प्रस्ताव आया। जिसमें अधिकारियों की ओर से यहां दो लेन का आरओबी प्रस्तावित किया गया था। सीएम ने कहा कि 30 साल आगे की योजना के हिसाब से काम करें। जिस पर इसे फोरलेन करने का फैसला लिया गया। सीएम ने कहा कि जो काम विभाग को आपस में करने हों उसमें भी देरी क्यों हो रही है। डेयरी शिफ्टिंग जमीन जल्द ट्रांसफर करें। अगर जमीन नहीं मिल रही तो मार्केट रेट पर जमीन खरीदने का प्रस्ताव भेेजें।
बड़ा प्रोजेक्ट शुरू होने तक उड़ान से जोड़ें
मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कहा कि हिसार में एयरपोर्ट को हर हाल में कामयाब करने के लक्ष्य को लेकर काम करें। पहले चरण में यहां से हिसार- चंडीगढ, हिसार- दिल्ली, हिसार-शिमला सहित अन्य छोटे रूट पर छोटे एयर क्राफ्ट शुरू कर सकते हैं। केंद्र सरकार की उड़ान स्कीम के तहत एयरपोर्ट को जोड़ें।
सीएम की कुल घोषणा--304
पूरी हुई घोषणा----32
सीएम घोषणा प्रोग्रेस में ---104
पेंडिंग घोषणा---168
वर्जन..........
सीएम घोषणाओं को लेकर सीएम मनोहरलाल ने खुद रिव्यू किया। जिले में करीब 46 प्रतिशत घोषणाओं पर या तो काम पूरा गया या काम चल रहा है। अन्य घोषणाओं पर भी जल्द ही काम शुरू होगा। सभी काम को डेडलाइन दी गई हैं।
डॉ. कमल गुप्ता, सीपीएस, हरियाणा।
वर्जन..............
मीटिंक में सभी विभागों के एसीएस मौके पर मौजूद थे। इस कारण कई अटकी योजनाओं को मौके पर ही मंजूरी मिली। जल्द ही इनका असर भी दिखेगा।
सुरेंद्र पूनिया, जिला अध्यक्ष , भाजपा।
नलवा, आदमपुर का रिव्यू बाद में
समय कम होने के कारण नलवा तथा आदमपुर विधानसभा क्षेत्र की सीएम घोषणाओं को रिव्यू नहीं किया जा सका। इन एरिया की घोषणाओं को अगली बैठक में रिव्यू करेंगे। जिसके लिए अभी तारीख तय नहीं की गई है।
फोटो संख्या . 55....
घोषणाओं पर काम शुरू न होने से सीएम नाराज
सीएम ने चंडीगढ में ली रिव्यू मीटिंग, अब तक 54 प्रतिशत घोषणाओं पर शुरू नहीं हो सका काम
सीएम ने कहा अधिकारी डेडलाइन के हिसाब से काम करें