फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सेना में तैनात हवलदार के घर से 21 तोले सोना और 9.50 लाख की नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। सैनिक छावनी के सामने हनुमान कॉलोनी स्थित एक आवास में चोरी कर वारदात हुई। चोर घर से 2 किलोग्राम चांदी, 21 तोले सोना के जेवरात और 9.50 लाख रुपये की नकदी ले गए। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब घर पर कोई नहीं था। पता चलने पर मकान मालिक रेखा रानी की शिकायत पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

नए साल पर जानकारी के पास गए थे
शिकायत में हनुमान कॉलोनी में रहने वाली रेखा ने बताया कि उनके पति चांद सिंह सेना में हवलदार के पद पर कार्यरत है। उन्होंने बताया कि नए साल पर परिचित के हवलदार चरण के घर गए हुए थे। मंगलवार सुबह आठ बजे जब घर आए तो दोनों दरवाजों पर लगे हुए ताले टूटे हुए थे। कमरों के अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने बताया कि चोर घर से 2 किलोग्राम चांदी के जेवरात, 21 तोले सोने के जेवरात और 9 लाख 50 हजार की नकदी चोरी कर ले गए। रेखा ने बताया कि लोन भरने के लिए रुपये लाकर घर पर रख हुए थे। सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें