फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: लायंस क्लब के ओलंपियाड के प्रथम चरण की परीक्षा में 21 बच्चों ने लिया हिस्सा

विज्ञापन
श्री काली देवी विद्या मंदिर की प्राचार्या गीता महता के साथ लायंस क्लब के पदाधिकारी।
विज्ञापन
हांसी। लायंस क्लब की तरफ से आयोजित लायंस ओलंपियाड का प्रथम चरण संपन्न हुआ। ओलंपियाड की अंतिम परीक्षा साइंस ओलंपियाड का आयोजन श्री काली देवी विद्या मंदिर में किया गया, जिसमें 21 बच्चों ने भाग लिया। लायंस क्लब के जोन चेयरमैन लायन दीपक मित्तल ने इस अवसर पर कहा कि इस ओलंपियाड ने न केवल बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना को प्रोत्साहित किया। बल्कि उनमें आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प भी विकसित किया है।
विज्ञापन

ओलंपियाड अध्यक्ष लायन सुरेश बंसल ने बताया कि लायंस मल्टीपल डिस्ट्रक्टि की तरफ से शुरू किया गया। यह ओलंपियाड अब दूसरे चरण में प्रवेश करेगा। इसमें उत्तर भारत के विभिन्न स्कूलों से भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं में से कक्षा और विषय के अनुसार श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी अगले चरण के लिए चयनित होंगे। श्री काली देवी विद्या मंदिर की प्रधानाचार्य गीता महता ने इस अवसर पर कहा कि ओलंपियाड में कक्षा 9वीं के 21 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रधानाचार्या ने कहा कि प्रतियोगिताएं बच्चों को उनके शैक्षिक और व्यक्तिगत विकास के लिए प्रेरित करती हैं। इस ओलंपियाड के दौरान छात्रों में पर्सनेलिटी डेवलपमेंट, सेल्फ प्रेजेंटेशन और समस्या समाधान की क्षमता का भी विकास हुआ। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि उनके विद्यालय के छात्र-छात्राएं दूसरे चरण में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे। ओलंपियाड में लायन प्रधान दीपक मित्तल, अशोक भूटानी, सुरेश बंसल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें