फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियम 134-ए : अब दो वेबसाइट से ऑनलाइन अप्लाई किए जा सकेंगे फार्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बालसमंद (हिसार)। शिक्षा विभाग की ओर से अभिभावकों की परेशानियों को देखते हुए ऑनलाइन फार्म भरने के लिए पहले से जारी किए गए लिंक के अलावा एक ओर लिंक जारी किया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि वेबसाइट धीमी चलने के कारण एक ओर नया लिंक डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डॉट एचएआरपीआरएटीएचएमआईके डॉट जीओवी डॉट इन जारी किया गया है, ताकि साइटों पर लोड को डिवाइड कर आवेदन फार्म आसानी से ऑनलाइन किए जा सकें।
पूरे प्रदेश में मंगलवार रात 9 बजकर 23 मिनट तक 22,225 आवेदकों ने 134-ए के तहत आवेदन किए हैं। 134-ए के होने वाले दाखिलों में पारदर्शिता लाने के लिए विभाग की ओर से इस बार 134-ए के आवेदन के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की है। विद्यार्थी अपने मनपसंद के 15 स्कूल का चयन कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर जानकारी मिलेगी मोबाइल पर
इस बार रोल नंबर, परीक्षा केंद्र सहित जानकारी अभिभावकों को उनके मोबाइल नंबर पर उपलब्ध कराई जाएगी। यह मोबाइल नंबर अभिभावकों को अपने ऑनलाइन आवेदन फार्म में दर्ज कराना होगा। फार्म भरते ही मोबाइल पर मैसेज आ जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें