फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो का जेल भरो आंदोलन आज,2 डयूटी मजिस्ट्रेट,15 रोडवेज बस , पुलिस बल अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हिसार। एसवाईएल को लेकर इनेलो का शुक्रवार को नई अनाज मंडी में इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं की ओर से जेल भरो आंदोलन के तहत गिरफ्तारियां दी जाएंगी। सांसद दुष्यंत ने अनाज मंडी पहुंचकर जनसभा स्थल का मुआयना किया। महिलाएं के लिए बैठने की व्यवस्था की गई।
मुख्य मंच के साथ साथ एक मंच सांस्कृतिक कलाकारों के लिए तो दूसरा मंच मीडिया कर्मियों के लिए तैयार करवाया गया है। पार्किंग की व्यवस्था के साथ साथ गर्मी को देखते हुए पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। आंदोलन में भाग लेने वालों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए वालंटियर्स की जिम्मेदारी लगाई गई है। वीरवार देर शाम जेल भरो आंदोलन के प्रभारी व हिसार से इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने नई अनाज मंडी पहुंचकर सारी तैयारियों का जायजा लिया। इस मौके पर उन्होंने युवा इनेलो के कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर इनेलो जिलाध्यक्ष राजेंद्र लितानी, हलकाध्यक्ष सजन लावट, प्रवक्ता दिनेश डागर, पूर्व विधायक रमेश खटक, युवा जिलाध्यक्ष अमित बूरा, जिला प्रवक्ता एडवोकेट मनदीप बिश्नोई, तरुण जैन, राजेंद्र चुटानी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने इनेलो के जेल भरो आंदोलन के लिए डिप्टी सीईओ सूरजभान और डीआरओ राजेंद्र जांगड़ा को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। डीएसपी जितेंद्र और मोहम्मद जमाल ड्यूटी मजिस्ट्रेट के साथ तैनात रहेंगे। डीएसपी जयपाल सिंह ट्रैफिक व्यवस्था की निगरानी करेंगे। एएसपी राजेश कुमार को ओवरऑल निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। गिरफ्तारी के लिए रोडवेज की 15 बसें रिजर्व कराई गई हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें