फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माउंट एवरेस्ट फतह कर लौटी शिवांगी का रोड शो में अभिनंदन

विज्ञापन
विज्ञापन
माउंट एवरेस्ट फतह कर लौटी 16 वर्षीय शिवांगी का रोड शो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। महज 16 साल की आयु में विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट को फतह कर घर लौटी शिवांगी पाठक का बुधवार को शहर में कई जगह पर अभिनंदन किया गया। कैंट से लेकर बस अड्डे तक शहर भर में जलूस निकालकर स्वागत किया।
हिसार पहुंचने पर शहर की कई स्थानों पर शिवांगी पाठक का स्वागत व अभिनंदन किया गया। रोड शो के माध्यम से पर्वतारोही को शहर ने पलकों पर बैठाया। रोड शो कैंट मार्केट से प्रारंभ होकर जिंदल चौक, डाबड़ा चौक, एमसी कालोनी सहित कई जगह स्वागत किया गया। काफिला मुख्य मार्ग से होता हुआ परिजात चौक, गुरुद्वारा मार्केट, बस स्टैंड, जीजेयू, क्लॉथ मार्केट से मिर्जापुर चौक से ग्लोबल स्पेस पहुंचा। शिवांगी के माता-पिता व परिजनों ने कहा कि उन्हें अपनी लाडो पर नाज है जिसने पूरे देश का मान बढ़ाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवांगी ने बताया कि जब शिवांगी 14 वर्ष की थी तो उसने एक प्रोत्साहित करने वाली वीडियो देखी थी। तभी उसने एवरेस्ट को फतह करने की ठान ली थी। मेहनत व लगन के साथ पर्वतारोहण का प्रशिक्षण शुरू कर दिया। ट्रैकिंग के दौरान सबसे अधिक समस्या अपने अधिक वजन को लेकर आ रही थी जिसके लिए भी उसने वजन घटाया। एवरेस्ट से पहले अल्फा ग्रेड लेह लद्दाख 6053 मीटर की चढ़ाई पार की। एवरेस्ट पर चढ़ाई का खर्च लगभग 35 लाख रुपये का था। शिवांगी ने बताया कि उसने कुल 41 दिन में एवरेस्ट की चढ़ाई को पूरा कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें