फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेटरनरी सर्जन ने छोटे भाई की पत्नी के साथ की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
वेटरनरी सर्जन ने छोटे भाई की पत्नी के साथ की छेड़छाड़
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। यूनिवर्सिटी में कनिष्ठ अभियंता के पद पर कार्यरत एक महिला के साथ उसके जेठ वेटरनरी सर्जन ने मंगलवार रात छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़ित महिला ने जब अपने पति को शिकायत की तो उसने भाई के खिलाफ कुछ सुनने की बजाय अपनी ही पत्नी के साथ मारपीट की। घायल महिला को उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
घायल महिला ने बताया कि उसके दो बच्चे हैं जिनमें से एक लड़का व एक लड़की है। वह यूनिवर्सिटी के क्वार्टर में बच्चों के साथ रहती है। उसका जेठ दूसरी यूनिवर्सिटी में कार्यरत है। वह भी क्वार्टरों में परिवार के साथ रहता है। उसका पति काफी सालों से उसके पास कम और अपनी भाभी के पास ज्यादा रहता है। यही नहीं वह शराब पीकर आता है। उसके साथ मारपीट करता है। अपने बच्चों का भी ध्यान नहीं रखता। गत दिनों जब पुलिस को शिकायत दी तो सब्जी मंडी चौकी पुलिस में उसके पति ने अपनी भाभी के नहीं जाने की बात कही और वह बच्चों के साथ घर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मंगलवार की शाम को उसका पति फिर अपनी भाभी के घर चला गया। बच्चों को स्कूल जाना था, इसलिए उनको सुला दिया। वह अपने पति का इंतजार करते हुए टीवी देख रही थी। इसी दौरान करीब साढ़े आठ बजे उसका जेठ आ गया और उसने उसके साथ बुरी नीयत से छेड़छाड़ की। जब उसने शोर मचाया तो उसका मुंह दबोच लिया लेकिन काफी विरोध के बाद वह शिकायत करने के डर के मारे फरार हो गया। इसके बाद जब उसका पति आया तो उसको सारी बात बताई। अपने भाई के बारे में यह बातें सुनकर वह उस पर ही भड़क गया। उसके साथ मारपीट की जिससे वह सदमे में भी आ गई । कुछ देर बाद बेहोश हो गई। सुबह जब उसने दुबारा मारपीट की तो पुलिस को फोन किया लेकिन कोई नहीं आया। फिर परिजनों को बुलाया तो उन्होंने उसको अस्पताल में दाखिल करवाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें