अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में इस बार नगर निगम स्वच्छता की झांकी निकालेगा। इसके साथ ही स्वच्छ हिसार का संदेश देने के लिए बनाया गया ऑडियो सॉन्ग लोगों को सुनाया जाएगा। नगर निगम अधिकारियों का कहना है कि गणतंत्र दिवस के साथ इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण का रंग भी पब्लिक पर रहेगा।
नगर निगम स्वच्छता की झांकी ट्रैक्टर ट्रॉली पर निकालेगा। इसको लेकर नगर निगम ने ट्रॉली को भी पेंट करवाया है। निगम ने ट्रॉली पर झांकी निकालने के लिए पूरी तैयारी कर ली है। डीसी निखिल गजराज ने इसको लेकर नगर निगम कमिश्नर को निर्देश दिए थे। इसी के आधार पर स्वच्छता रैली की तैयारी की गई थी। सीएसआई सुभाष सैनी ने बताया कि 26 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में स्वच्छता की झांकी निकाली जाएगी।
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम में इस बार निकलेगी स्वच्छता की झांकी