फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड में जमा हमारा 2300 करोड़ ही हम पर खर्च कर दो

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
भवन निर्माण कामगार यूनियन ने कहा कि सरकार हमारा 2300 करोड़ रुपया ही हम पर खर्च नहीं कर रही। पिछले दस साल में महज 100 करोड़ खर्च किया। हरियाणा में 20 लाख पंजीकृत भवन निर्माण मजदूरों को हकीकत में कोई सुविधा नहीं मिल रही। उन्होंने कहा कि उनकी मांगें नहीं मानी तो अगस्त में सीएम सिटी में पड़ाव डालेंगे।
भवन निर्माण कामगार यूनियन के सदस्य अपनी मागों को लेकर सोमवार को क्रांतिमान पार्क में जुटे। हाथ में लाल झंडे लेकर नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय तक पहुंचे। यूनियन के राज्य अध्यक्ष देशराज ने कहा कि प्रदेश सरकार की घोषणाएं सिर्फ कागजों तक सीमित हैं। धरातल पर इनका कोई औचित्य दिखाई नहीं दे रहा। मजदूरों का पैसा मजदूरों पर खर्च करने की मांग का लेकर पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किए जा रहे हैं। श्रम कल्याण बोर्ड में 2300 करोड़ रुपये जमा हैं। बोर्ड ने पिछले दस साल में मजदूरों 100 करोड़ भी खर्च नही किए। राज्य अध्यक्ष ने कहा कि कल्याण बोर्ड की ओर से 22 प्रकार की सुविधाएं देने का ढ़िंढोरा पिटा जा रहा है।
विज्ञापन

धरातल पर स्थिति इसके विपरीत है। निर्माण का काम करते समय चोटिल होने वाले मजदूरों को उपचार तक नहीं मिलता। कन्यादान राशि शादी के एक वर्ष बीत जाने के बाद नहीं मिल पाती। स्कॉलरशिप पूरा साल बीत जाने पर भी नहीं आती। हरियाणा में 20 लाख निर्माण मजदूर हैं। पंजीकृत करने की सरकार के पास कोई योजना नहीं है। अगर मजदूरों की मांगें नहीं मानी तो अगस्त में करनाल में महापड़ाव डालेंगे।
प्रदर्शन की अध्यक्षता जिला प्रधान वेदप्रकाश शर्मा ने की व संचालन जिला सचिव राजू बरवाला ने किया। सीटू जिला सचिव कामरेड सुरेश कुमार ने भी विचार रखे। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष शकुंतला जाखड़ ने कहा जिला में निर्माण मजदूरों रजिस्ट्रेशन के 5000 हजार फार्म व सुविधाओं के भी 4000 से ज्यादा फार्म भरे रखे हैं। इन मजदूरों को राहत नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

प्रदर्शन को मोहन लाल, विरेंद्र दुर्जनपुर, रणधीर, मनोज, राकेश, विनोद , सुरेंद्र मान, दीपक लोट, मोलड़ सिंह, जयसिंह पूनिया, ऋषि केश राजली, नागरमल, श्रवण, रामनिवास पाली, रामकेश लितानी, रामकुमार उकलाना आदि ने संबोधित किया।

बोर्ड में जमा हमारा 2300 करोड़ ही हम पर खर्च कर दो
फोटो संख्या 51 व 52्
-- दस साल में 100 करोड़ भी खर्च नहीं किए
-भवन निर्माण मजदूरों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ किया प्रदर्शन
---
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें