अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
हाउस की मीटिंग में थर्ड पार्टी और बीजेपी पार्षद की ओर से 400 गलियों के निर्माण में एक भी गली ढंग से न बनाने का मुद्दा प्रोसेडिंग रजिस्टर में न चढ़ाने के मामले में निगम अधिकारी मेयर के सामने झुक गए हैं। मेयर द्वारा प्रोसेडिंग बार-बार वापस भेजने के मामले के बाद आखिर वार्ड 18 में सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल मेयर के हस्ताक्षर के बाद सरकार के पास भेजे जाएंगे। मेयर ने प्रोसेडिंग पर हस्ताक्षर कर दिए हैं अब सरकार के पास रिव्यू मीटिंग के प्रस्ताव भेज दिए जाएंगे। मेयर ने इस बात की खुद पुष्टि की है कि वार्ड 18 की गलियों की गुणवत्ता का प्रस्ताव प्रोसेडिंग में चढ़ा दिया गया है लेकिन इसमें गलियो की संख्या का जिक्र नहीं है।
ये था मामला
प्रोसेडिंग रजिस्टर में निगम अधिकारियों ने हाउस की रिव्यू मीटिंग में रखे गए कुछ मुद्दों को नहीं चढ़ाया जिसको लेकर निगम मेयर अड़ी हुई थीं। मेयर ने कहा था कि वे तब तक प्रोसेडिंग पर हस्ताक्षर नहीं करेंगी जब तक बार बार एक की एजेंसी को थर्ड पार्टी का वर्क ऑर्डर देने व वार्ड 18 के पार्षद द्वारा उठाए गए 400 गलियों की गुणवत्ता के सवाल को प्रोसेडिंग में नहीं चढ़ाया जाता। मेयर कार्यालय में दो बार बिना प्रस्ताव चढ़ाए ही प्रोसेडिंग भेज दी गई थी जिसे मेयर के हस्ताक्षर बिना ही वापस भेज दिया गया था।
झुके निगम अधिकारी, वार्ड 18 की सड़कों की गुणवत्ता पर उठा सवाल प्रोसेडिंग में चढ़ाया
पेज तीन पर....
- मेयर 400 सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवाल में संख्या का जिक्र नहीं