हिसार। सुपर 100 के तहत आईआईटी जेईई मेन्स 2025 की तैयारी कर रहे सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले जिले के 18 विद्यार्थियों ने कमाल किया है। इन होनहारों ने आईआईटी जेईई मेन्स 2025 की परीक्षा में उत्कृष्ट पर्सेंटाइल अंक प्राप्त कर हिसार जिले का नाम रोशन किया है। ये सभी विद्यार्थी सरकारी स्कूल में पढ़ते हैं और वे सुपर-100 योजना का लाभ उठाकर निशुल्क रूप से आईआईटी जेईई मेन्स 2025 की तैयारी कर रहे थे। टॉप 5 होनहारों में पहले पायदान पर गांव खरबला निवासी योगेश ने 97.81 पर्सेंटाइल, दूसरे पायदान पर गांव खेड़ी निवासी मोहित कायत ने 97, तीसरे स्थान पर गांव घिराय निवासी साहिल ने 96.66, चौथे स्थान पर शास्त्री नगर निवासी तरुण ने 96.36 व पांचवें स्थान पर गांव बालक निवासी रोहित ने 95.8 पर्सेटाइल प्राप्त किए है। उपरोक्त 18 होनहार अब आईआईटी जेईई एडवांस 2025 की तैयारी करेंगे।
ये है उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले होनहार
आईआईटी जेईई मेन्स 2025 में छठे स्थान पर बालक निवासी दीपक शर्मा ने 95.65, सातवें स्थान पर भगाना निवासी कोमल ने 95.49 पर्सेटाइल, आठवें स्थान पर शास्त्री नगर निवासी आर्यन प्रसाद ने 95.25, 9वें स्थान पर मंडी आदमपुर निवासी संदीप ने 93.83, 10वें पायदन पर हिसार निवासी लखविंदर ने 93.79,11वें पायदान पर उमरा निवासी आर्यन ने 93.29 पर्सेटाइल, 12वें पायदान पर बगला निवासी नवीन ने 92.57 पर्सेटाइल, 13वें स्थान पर राजली निवासी अंजलि ने 91.75, 14वें पायदान पर चूलीकलां निवासी शोभित ने 91.61 पर्सेंटाइल, खरकड़ी निवासी सुप्रियता ने 89.7 पर्सेंटाइल, अग्रोहा निवासी नेहा ने 89.12, सदलपुर निवासी आरजू ने 87.60 व हिसार निवासी ने पुष्कर ने 86.83 पर्सेंटाइल प्राप्त किए है।
-सुपर 100 कार्यक्रम में जिले के सरकारी स्कूल में पढने वाले विद्यार्थी अग्रणी रहते हैं। लेवल वन की परीक्षा में 2566 विद्यार्थियों ने सुपर-100 की परीक्षा दी थी। अब ये होनहार आईआईटी जेईई एडवांस परीक्षा की तैयारी करेंगे।
- नरेंद्र भाटिया, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, हिसार।