फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: खड़े ट्रक में जा घुसी टाटा गाड़ी, एक की मौत दूसरा गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
बास। हिसार-हांसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर गांव सोरखी के पास सड़क पर खड़े ट्रक से टाटा गाड़ी टकराने से शामली (उत्तर प्रदेश) निवासी इसरार की मौत हो गई। हादसे में इसरार का साला नासिर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल के बयान पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी जोगिंदर सिंह के अनुसार, नासिर ने बताया कि वह सीताराम के ट्रांसपोर्ट कार्यालय में ट्रक चालक महताब के सहायक के तौर पर काम काम करता है। 31 अक्तूबर को वह, महताब और इसरार जोधपुर से चूना भरकर काशीपुर जा रहे थे। सोरखी के पास उनकी टाटा गाड़ी सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में वह और इसरार गंभीर रूप से घायल हो गए।
गाड़ी चालक महताब मौके से भाग गया। राहगीरों ने उन्होंने एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल हांसी पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें हिसार रेफर कर दिया। उपचार के दौरान इसरार की मौत हो गई। परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए। सूचना मिलने पर सोरखी पुलिस चौकी के कर्मचारी अस्पताल पहुंचे और घायलों की मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें