फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के लिए मांगा 2 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण

विज्ञापन
चंडीगढ़ में सीएम से मिलने पहुंचे नेताजी सुभाष जन कल्याण संगठन जिला के उत्तराधिकारी। स्रोत जागरू
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। नेताजी सुभाष जन कल्याण संगठन जिला के उत्तराधिकारियों ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मंगलवार को चंडीगढ़ में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के आधार पर स्वतंत्रता सेनानी के आश्रितों के लिए 2 प्रतिशत हॉरिजॉन्टल आरक्षण (क्षैतिज आरक्षण) को विधानसभा में पारित करने और एबीसीडी श्रेणी में भी कानूनी रूप से लागू किया जाए। इसके साथ ही स्वतंत्रता सेनानियों की प्रथम पीढ़ी को उत्तराखंड सरकार की तर्ज पर कुटुंब पेंशन देने की भी मांग प्रतिनिधिमंडल ने उठाई।
विज्ञापन

हिसार के सदस्य जिला अध्यक्ष अंजनी शर्मा, जिला उपाध्यक्ष विपिन मल्होत्रा, सदस्य हवा सिंह पानू, हरिओम और झज्जर, रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत जिले से स्वतंत्रता सेनानियों ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों को सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार 2 प्रतिशत हॉरिजॉन्टल आरक्षण दिया गया है। स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों को राज्य परिवार (राष्ट्रीय परिवार) का भी दर्जा दिया जाए।उत्तराधिकारियों को प्रधानमंत्री कैशलेस योजना (आयुष्मान कार्ड) से जोड़ा जाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें