फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 नए कोरोना संक्रमित मिले, दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले में रविवार को 10 नए केस मिले है। इनको मिलाकर संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 53896 हो गया है। इनमें से 52270 मरीज कोरोना की जंग जीतकर घर लौटे चुके है। इसके अलावा दो कोविड-19 मौत हुई है। अब तक 1106 लोग कोरोना से अपनी जान गवां चुके है। इस समय 75 मरीज सक्रिय है। इनमें से अधिकतर मरीज होम आइसोलेट में है। इसके चलते ठीक होने वाले मरीजों का रिकवरी रेट 97.81 हो गया है।
विज्ञापन

इधर संजीवनी अस्पताल से अधिकांश स्टाफ हटाए जाने के बारे में उपायुक्त डॉ. प्रियंका सोनी की ओर से आदेश जारी हो चुके है। मगर अभी तक डिप्टी सीएमओ डॉ. जया गोयल की ड्यूटी वहीं पर है, जिस कारण वह अपनी रूटीन ड्यूटी पर नहीं लौटी है। उधर डिप्टी सीएमओ डॉ. अनामिका बिश्नोई को सौंपा हुआ है। मगर उनका भी फैमिली प्लानिंग से अन्य गतिविधि को लेकर अभियान शुरू होने वाला है। ऐसे में वह स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें