फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख 23 हजार 22 मतदाता चुनेंगे शहर की नई सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। इस बार 2 लाख 23 हजार 22 मतदाता शहर की सरकार चुनेंगे। नगर निगम की ओर से जारी की गई संशोधित सूची में 2512 मतदाता कम हो गए हैं। जून माह में फाइनल की गई सूची में 225534 मतदाता दर्शाए गए थे। मगर अब हाईकोर्ट के आदेशों के बाद संशोधित की गई सूची में 2512 वोट काट दिए गए हैं।
नई सूची में 118435 पुरुष मतदाता और 104587 महिला मतदाता शामिल हैं। इस सूची के अनुसार सबसे ज्यादा मतदाता वार्ड नंबर 3 और वार्ड नंबर 17 में हैं। अब संशोधित सूूची में शामिल मतदाता 20 पार्षद और एक मेयर चुनेंगे।
विज्ञापन


वार्ड नंबर 3 में से काटे गए 824 मतदाता
जून में तैयार की गई सूची में वार्ड नंबर 3 में 16784 मतदाता दर्शाए गए थे जबकि अब संशोधित सूची में इस वार्ड में 15960 मतदाता शामिल हैं। इस तरह इस वार्ड में 824 मतदाता कम हुए हैं। इसके बावजूद यह वार्ड मतदाताओं की संख्या के आधार पर निगम का सबसे बड़ा वार्ड है। इसी तरह वार्ड नंबर 17 में पहले 14323 मतदाता थे जबकि अब इनकी संख्या बढ़कर 14454 हो गई है। विशेष बात यह है कि हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करने वालों में वार्ड नंबर 3 की पूर्व पार्षद शालु दीवान भी शामिल थीं।

सबसे कम वोट वार्ड नंबर 14 में
नई सूची के अनुसार सबसे कम वोट वार्ड नंबर 14 में हैं। यहां 7166 मतदाता हैं। हालांकि इस वार्ड में रहने वाले लोगों की जनसंख्या अधिक है। मगर मतदाताओं की संख्या बेहद कम है। अधिकारियों ने इसकी वजह बताते हुए कहा कि अधिकांश लोग तो सेक्टरों में रह रहे हैं लेकिन उनके वोट पैतृक गांवों में ही हैं। इस कारण यहां मतदाताओं की संख्या कम है।

20 में से सात वार्डों में दस हजार से कम वोटर
नगर निगम के 20 वार्डों में से सात वार्ड ऐसे हैं, जहां दस हजार से भी कम वोटर हैं। वार्ड नंबर 1, 2, 6, 9, 10, 14 व वार्ड नंबर 19 में मतदाताओं का आंकड़ा दस हजार से कम ही है जबकि अन्य 13 वार्डों में 10 हजार से अधिक मतदाता शामिल हैं। कम मतदाता होने के कारण सात वार्डों के प्रत्याशियों को अन्य वार्डों के प्रत्याशियों की अपेक्षा कम मेहनत करनी होगी।


इसलिए संशोधित की गई थी सूची
जून महीने में जारी की गई मतदाता सूची में गड़बड़ियों के आरोप लगाते हुए वार्ड नंबर 3 की पूर्व पार्षद शालु दीवान और वार्ड नंबर 18 से पिछले चुनाव में प्रत्याशी रहे प्रवीण ढांडा ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी। हाईकोर्ट ने 4 सितंबर को याचिकाकर्ताओं की शिकायत का समाधान करने के लिए जिला अधिकारियों को आदेश दिए थे। उसके बाद से दोबारा सर्वे किया गया और मतदाता सूची को संशोधित किया गया।
विज्ञापन



वार्ड संख्या.......... पुरुष मतदाता.........महिला मतदाता.....कुल मतदाता
वार्ड नंबर 1 ....... 5321....................4621........... 9942
वार्ड नंबर 2......... 5292................. 4604............ 9896
वार्ड नंबर 3..........8369................ 7591............ 15960
वार्ड नंबर 4 ......... 7382............... 6409............ 13791
वार्ड नंबर 5.......... 6858 .............. 6132 ........... 12990
वार्ड नंबर 6.......... 4830............... 4440 ........... 9270
वार्ड नंबर 7 .......... 6108 ............ 5235 ............ 11343
वार्ड नंबर 8.......... 5688 ............ 4811 ............. 10499
वार्ड नंबर 9 .......... 4601 ............ 3968 ........... 8569
वार्ड नंबर 10 ........ 4102 ............ 3366 ........... 7468
वार्ड नंबर 11 ........ 6460 ............ 5606 ........... 12066
वार्ड नंबर 12 ........ 6380 ........... 5032 ........... 11412
वार्ड नंबर 13 ........ 6954 .......... 6400 ........... 13354
वार्ड नंबर 14 ........ 3768 .......... 3398 ........... 7166
वार्ड नंबर 15 ........ 6401 .......... 5698 .......... 12099
वार्ड नंबर 16 ........ 6265 .......... 5897 .......... 12162
वार्ड नंबर 17 ........ 7514 .......... 6940........... 14454
वार्ड नंबर 18 ........ 5569 .......... 4804 .......... 10373
वार्ड नंबर 19 ........ 4345 .......... 4089 ......... 8434
वार्ड नंबर 20 ........ 6228 .......... 5546 .......... 11774


संशोधित सूची वेबसाइट पर डाली जा चुकी है। नई सूची में 2 लाख 23 हजार 22 मतदाता शामिल हैं। चुनाव संबंधी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। कोई भी शहरवासी मतदाता सूची ऑनलाइन वेबसाइट से अपलोड कर सकता है।
- सुनील लांबा, बिल्डिंग इंस्पेक्टर, नगर निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें