फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेट स्टेडियम, दस करोड़ का ऑडिटोरियम,डिजिटल लाइबरेरी बनाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रिकेट स्टेडियम, दस करोड़ का ऑडिटोरियम, डिजिटल लाइब्रेरी बनाएंगे
जिला प्रशासन मानसून सीजन में लगाएगा नौ लाख पौधे
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जिले में जल्द ही क्रिकेट स्टेडियम और आधुनिक ऑडिटोरियम की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके लिए जिला प्रशासन भूमि का चयन कर रहा है। इसके लिए प्रशासन जल्द ही प्रस्ताव तैयार कर सरकार को भेजेगा।
डीसी अशोक कुमार मीणा ने वीरवार को जिला सभागार में मीडिया से बातचीत में कहा कि जिले में क्रिकेट स्टेडियम और आधुनिक ऑडिटोरियम निर्माण की दिशा में तेजी से कार्य किया जा रहा है। क्रिकेट स्टेडियम के लिए दो संभावित स्थानों की भूमि का निरीक्षण किया गया। इनमें से किसी एक उपयुक्त स्थान का चयन स्टेडियम निर्माण के लिए किया जाएगा। करीब दो करोड़ रुपये की लागत से एक मिनी ऑडिटोरियम और दस करोड़ रुपये की लागत से टैगोर ऑडिटोरियम का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के भवन में डिजिटल दिव्यांग पुस्तकालय की स्थापना की जाएगी। इस पुस्तकालय में सुनने और देखने में असमर्थ दिव्यांगों की शिक्षा के लिए हर प्रकार की सुविधा होगी। इस डिजिटल पुस्तकालय का सॉफ्टवेयर इस प्रकार का होगा जो इन लोगों के लिए सहायक होगा। सार्वजनिक पुस्तकालयों का हालत भी बदल जा रहा है। ई-बुक्स आदि की भी सुविधा रहेगी। सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने एवं अध्यापकों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कॅरिअर काउंसिलिंग व अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के साथ अध्यापकों को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
किराए पर मिलेंगे वाहन
डीसी ने बताया कि जिले में दस कस्टमर हायरिंग सेंटर बनाए जाएंगे। इसमें किसानों को कृषि यंत्र उपलब्ध कराए जाएंगे, जिसमें किसान किराए पर इन यंत्रों को लेकर उपयोग कर सकेंगे।
फसलों के अवशेष न जलाने के लिए प्रेरित करेंगे
किसानों को फसलों के अवशेष न जलाने के लिए प्रेरित करने हेतु जिले में जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके लिए जिले के ऐसे 132 गांव चिह्नित किए गए थे, जिनमें अवशेष जलाने के अधिक मामले पाए गए हैं। इनमें से 84 गांवों में जागरूकता कार्यक्रम किए जा चुके हैं। 15 जून तक शेष सभी गांवों में भी जागरूकता अभियान आयोजित किए जाएंगे। जो किसान फसलों के अवशेष जलाते पाए जाएंगे, उन पर जुर्माना कर कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

नौ लाख पौधे रोपित होंगे
डीसी ने बताया कि इस वर्ष जिले में नौ लाख पौधे रोपित किए जाएंगे। इनमें से सवा लाख पौधे विभिन्न संस्थाओं को निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। सरकारी स्कूलों व अन्य संस्थाओं में अधिक से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें