गेहूं खरीद के लिए तीन एजेंसियों ने अपना रोस्टर तैयार कर लिया है, जिसमें सबसे अधिक 40 प्रतिशत खरीद हैफेड करेगी। खाद्य आपूर्ति विभाग को 33 प्रतिशत, वेयर हाउसिंग को 15 प्रतिशत, एफसीआई 12 प्रतिशत खरीद करेगी। जिले की 23 अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद की जाएगी।
जिले में इस बार 5 लाख एमटी गेहूं की आवक होने की उम्मीद है, जिसके लिए 23 मंडियों में खरीद होगी। मंडी में अलग-अलग दिन तय किए गए हैं। तय दिन के अनुसार एजेंसी गेहूं की खरीद करेंगी। गेहूं में12 से 14 प्रतिशत नमी होने पर ही खरीद होगी। इससे अधिक नमी होने पर खरीद नहीं की जाएगी। अगर 12 प्रतिशत नमी होगी तो पूरे दाम पर गेहूं की खरीद होगी। 14 प्रतिशत तक नमी होने पर वैल्यू कट के साथ गेहूं खरीद होगी। किसानों को गेहूं की खरीद के बाद 48 से 72 घंटे के बीच भुगतान किया जाएगा। सभी बोरियों में 50 किलोग्राम गेहूं भरा जाएगा, जिसमें एजेंसी का नाम, मंडी का नाम लगाकर मार्का दिया जाएगा। खरीद के दिन एजेंसी का स्टाफ मंडी में उपलब्ध रहेगा। एजेंसी जमीदार का नाम, आवक, आढ़ती का नाम, संभावित तोल के लिए रजिस्टर में दर्ज करेंगे। एजेंसी तय करेगी कि कोई भी ढेरी एमएसपी से कम न बिके। सभी खरीद एजेंसी अपना अलग कंट्रोल रूम स्थापित करेंगी। खरीद के प्रतिदिन के आंकडे़ खाद्य आपूर्ति विभाग को भेजे जाएंगे।
गेहूं एमएसपी ---1735 रुपये प्रति क्विंटल
जौ एमएसपी ---1410 रुपये
चना एमएसपी ---4400रुपये
मसूर एमएसपी ---4250 रुपये
सरसों एमएसपी ---4250 रुपये
सरसों एमएसपी ---4000 रुपये
सूरजमुखी एमएसपी ---4100 रुपये
------------------
खरीद का लक्ष्य.............
खाद्य आपूर्ति विभाग ---33 प्रतिशत
हैफेड -----------40 प्रतिशत
वेयर हाउसिंग-----15 प्रतिशत
भारतीय खाद्य निगम ----12 प्रतिशत
------------------
गुणवत्ता जांच के लिए बनेगी कमेटी
गुणवत्ता संबंधी जांच के लिए हर मंडी स्तर पर एक कमेटी होगी। जिसमें मार्केट कमेटी सचिव या प्रतिनिधि, किसान, एफसीआई सदस्य, हैफेड का प्रतिनिधि होगा। कमेटी गेहूं की खरीद को लेकर गुणवत्ता पर आखिरी फैसला लेगी।
-----------------
मंडी मार्केट बोर्ड के कार्य
मंडी में पानी, बिजली, शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था
आढ़तियों के पंखे, झरने, तिरपाल की व्यवस्था करेंगे
आढ़ती के पास मापतौल के लिए संसाधन
मंडी में गेहूं के एमएसपी के बोर्ड लगवाना
किसानों को भुगतान का प्रमाण पत्र
----------------
इन मंडियों में होगी खरीद
बरवाला, हांसी, उकलाना, आदमपुर, बास, नारनौंद, हिसार, बांडाहेडी, सिसाय, लोहारी राघो, खेडी जालब, अग्रोहा, पाबडा, घिराय, थुराना, कौथ कलां, हसनगढ, श्यामसुख, दौलतपुर, बालसमंद, पेटवाड, सरसौद।
वर्जन....
सभी एजेंसियों को खरीद के आदेश दिए गए हैं। एक अप्रैल से गेहूं खरीद के आदेश हैं। अभी किसी मंडी में आवक की सूचना नहीं मिली। आवक होते ही खरीद शुरू कर दी जाएगी। मंडी में 10 अप्रैल तक आवक की संभावना है।
-सुभाष सिहाग, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक, हिसार।