फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग के कारण 30 से ज्यादा वाहन टकराए, 7 स्कूली बच्चों समेत 23 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मॉग का कहर, 30 से ज्यादा वाहन टकराए, निजी स्कूल के सात बच्चों समेत 23 घायल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
जिले में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को सुबह स्मॉग के कारण 30 से ज्यादा वाहन टकरा गए। इन हादसों में एक निजी स्कूल के सात बच्चों समेत 23 से ज्यादा लोग घायल हो गए। स्मॉग का असर पूरा था।
हिसार, बरवाला, आर्य नगर और उकलाना एरिया में 30 से अधिक वाहनों की टक्कर हो गई। हादसों में 23 से अधिक लोग घायल हुए। इनमें सात नन्हें स्कूली बच्चे हैं। बड़ा हादसा गंगवा आर्य नगर रोड पर एक ट्रक ने गंगवा स्थित ग्लोबल इंटरनेशनल स्कूल की वैन को पीछे से टक्कर मार दी। यह हादसा स्मॉग के चलते हुआ। धक्का लगने से वैन डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ जाकर पलट गई। इससे करीब 10 बच्चे सड़क पर उधर-उधर जा गिरे। गंगवा निवासी मनोज टांक ने बताया कि उनके मुजारे की पत्नी फुर्ती से सभी बच्चों को उठाकर साइड में ले गई। तभी वहां दूसरी तरफ से एक ट्रक आ पहुंचा था। मुजारे की पत्नी बच्चे न उठाती तो ट्रक बच्चों को रौंद सकता था। घायलों में गंगवा के रोनित टांक, युवराज, परीक्षा, अजय, साहिल, मंजू और अन्य शामिल हैं। उसी स्थान से कुछ दूरी पर दूसरे ट्रक ने लुदास के एक निजी स्कूल की वैन में दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वैन के चालक-परिचालक घायल हो गए। इसमें बैठे स्कूल के पांच बच्चे और 5 शिक्षक घायल हो गए। हादसा भयानक था। टक्कर लगते ही बच्चे सड़क पर जा गिरे और वैन गड्ढे में जा गिरी। ओम इंस्टीट्यूट के सामने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल प्रभुवाला के स्टाफ को ले जा रहे वाहन की खड़े ट्रक के साथ टक्कर हो गई। हादसे में वाहन में बैठे प्राचार्य राजकुमार मलिक सहित पांच लोग घायल हो गए। चौथा मिल के पास नेशनल हाईवे पर आठ वाहन टकरा गए।
विज्ञापन

लितानी मोड़ पर एक साथ सात वाहन टकराए
धुंध के चलते सुबह एक बस सहित सात वाहन टकरा गए। इसमें कुछ लोगों को मामूली चोटें आई हैं। लितानी मोड़ पर एक ट्रैक्टर के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे से आ रही दो कार टकरा गई। इन कारों में टोहाना के कुछ चिकित्सक थे, जो नई दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने दिल्ली जा रहे थे। इसी बीच पीछे से एक ट्रक और बस भी टकरा गई। समिति की बस सवारियों को लेकर हिसार की ओर जा रही थी।
दौलतपुर मार्ग पर रोडवेज बस और टाटा मैजिक में टक्कर
दौलतपुर मार्ग पर सवारियों से भरी बस सामने से आ रही एक टाटा मैजिक गाड़ी से टकरा गई। गाड़ी में सवार शहर के वार्ड 16 निवासी चालक मुकेश और वार्ड 11 निवासी पुष्कर घायल हो गए। मुकेश को गंभीर चोटें आई हैं। बस में सवार यात्रियों को चोटें नहीं आई। बस में सवार यात्रियों ने टाटा मैजिक में फंसे मुकेश व पुष्कर को बाहर निकालकर एंबुलेंस में अस्पताल भिजवाया। रोडवेज की टोहाना डिपो की बस उकलाना की तरफ से आ रही थी कि वह तूड़े से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। दुर्घटना में ज्यादा क्षति नहीं हुई है। बाडोपट्टी के पास परिवहन समिति की एक बस ने ऑयशर कैंटर को चपेट में ले लिया। ट्रक व एक वैन भी कैंटर से टकरा गए। हादसे में टाटा एस का चालक उकलाना निवासी राकेश घायल हो गया।
विज्ञापन

स्कूलों के समय में परिवर्तन करने की मांग
राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ, मास्टर वर्ग एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने डीसी को मांगपत्र देकर स्कूलों का सुबह नौ बजे से शाम साढ़े तीन बजे करने की मांग की। प्रतिनि िमंडल में वेदपाल रायपुर, जयभगवान बडाला, सुनील बास, कुलदीप बालक, संजय आर्य, राज सिंह मलिक, विनोद मोर, जोगेंद्र मलिक, मनजीत पंवार मौजूद थे। वहीं हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने प्रधान रणधीर बूरा के नेतृत्व में डीसी के नाम एक ज्ञापन सौंपते हुए स्कूलों का समय प्रात: 8 बजे की बजाय 9 बजे करने की मांग की। प्रवक्ता विनोद रोहिल्ला, धर्मबीर सहरावत, रामकिशन रंगा, विजय गिरधर, विनोद रोहिल्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें