फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: सिविल अस्पताल हिसार में दो दिन में 19 ऑपरेशन किए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। जिले के सरकारी अस्पतालों में आयुष्मान योजना के तहत कैशलेस ऑपरेशन किए जा रहे हैं। वीरवार से शुरू हुए विशेष अभियान के दूसरे दिन शुक्रवार को भी मरीजों के ऑपरेशन जारी रहे।
विज्ञापन

सिविल अस्पताल हिसार में पहले दिन छह और दूसरे दिन 13 ऑपरेशन किए गए जिनमें 14 बड़े और पांच छोटे ऑपरेशन शामिल थे। हांसी में पहले दिन वीरवार को गर्भावस्था के चिकित्सीय समापन (एमटीपी) के दो ऑपरेशन हुए थे। इनकी लागत 26,000 रुपये थी। शुक्रवार को एक एमटीपी और एक लोअर सेगमेंट सीजेरियन सेक्शन (एलएससीएस) ऑपरेशन किया गया। इनकी लागत 17,000 रुपये हैं।
नोडल अधिकारी डॉ. अनामिका बिश्नोई ने बताया कि 11 फरवरी तक प्रस्तावित ऑपरेशन को प्राथमिकता दी जाएगी। महाराजा अग्रसेन जिला चिकित्सालय में आपातकालीन परिस्थितियों में रात में भी ऑपरेशन किए जा रहे हैं। जिला अस्पताल हिसार, मेडिकल कॉलेज अग्रोहा, हांसी, नारनौंद, बरवाला और आदमपुर में हड्डी, आंख, ईएनटी और प्रसव संबंधी ऑपरेशन कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

:::::::::
मेरी बेटी खुशबू (15) के कान में कई दिनों से दर्द हो रहा था। चिकित्सकों ने इसके ऑपरेशन की सलाह दी थी। अब ऑपरेशन होने पर बेटी को दर्द से राहत मिली है। - अमरलाल, मिल गेट, कैंची चौक।
::::::
पिता की आंख का ऑपरेशन आयुष्मान योजना के तहत किया गया है। सेना से जारी ईसीएचएस कार्ड भी है लेकिन परिजनों ने यहीं बेहतर माना। - सैनिक भगत सिंह, गांव रायपुर।
::::::
कान में दर्द रहता था। कई माह तक इलाज कराने के बावजूद राहत नहीं मिली। चिकित्सकों की सलाह पर ऑपरेशन कराया है। - राजबाला, निवासी मिलगेट, हिसार।
::::::
पत्नी ईश्वर देवी के आंख का ऑपरेशन किया गया है। मेरे पास आयुष्मान कार्ड नहीं था लेकिन पीले रंग का एपीएल राशन कार्ड दिखाकर ही आयुष्मान संबंधी प्रक्रिया पूरी की गई। - कांशीराम, कैमरी रोड।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें