फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के सभी आरोही स्कूलों की प्रवेश परीक्षा 1 मार्च को

विज्ञापन
विज्ञापन
बालसमंद (हिसार)। जिले के सभी आरोही स्कूलों में अगले सत्र में प्रवेश को लेकर प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। आरोही स्कूलों में इस बार दो चरणों में परीक्षा का आयोजन एक मार्च को किया जाएगा। आरोही स्कूल प्रिंसिपल प्रवीण बत्रा ने बताया कि बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी बलजीत सहरावत की अध्यक्षता में सभी आरोही स्कूल प्राचार्यों की मीटिंग में एक मार्च को प्रवेश परीक्षा का आयोजन करने का निर्णय लिया गया। प्रवेश परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जाएगी। प्रवेश परीक्षा कक्षा छठी, सातवीं, आठवीं, नौवीं और ग्यारहवीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए ली जाएगी। फिलहाल दाखिला लेने के इच्छुक विद्यार्थियों से फार्म भरवाए जा रहे हैं। एक मार्च को प्रवेश परीक्षा का आयोजन होगा। प्रवेश परीक्षा हर खंड के आरोही स्कूल में ही आयोजित की जाएगी। 11 मार्च को परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जायेगा। एक अप्रैल से दाखिला प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी।
विज्ञापन


जिले के चार आरोही स्कूलों में शुरू हुए फ्री हॉस्टल
छात्राओं को निशुल्क शिक्षा के साथ साथ सरकार ने उनके रहने खाने-पीने की व्यवस्था भी फ्री की है। इस बार जिले के चार आरोही स्कूल भिवानी रोहिल्ला, गैबीपुर, मुगलपुरा और खेड़ी लोहचब में छात्राओं के लिए फ्री गर्ल्स हॉस्टल की व्यवस्था की गई है। भिवानी रोहिल्ला आरोही स्कूल प्राचार्य डॉ. शीतल ग्रोवर ने बताया कि लड़कियों के लिए फ्री गर्ल्स हॉस्टल शुरू हो चुका है। क्षेत्र की काफी लड़कियां दाखिला लेने की होड़ में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें