फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसी कालोनी के वोट दूसरे वार्ड में गए तो किसी के निगम एरिया से बाहर हुए

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
नगर निगम द्वारा जारी की गई वोटर लिस्ट में एक के बाद एक लगातार खामियां सामने आने लगी है। वार्ड नंबर 3 के पार्षद प्रतिनिधि पंकज दीवान के बाद अब वार्ड नंबर 19 के पार्षद नरेंद्र शर्मा ने भी सवाल खड़े कर दिए हैं। शर्मा के मुताबिक उनके वार्ड के 600 से भी अधिक वोट वार्ड नंबर 18 में शिफ्ट किए गए हैं, जबकि चंद्रलोक कॉलोनी के करीब 260 वोट नगर निगम एरिया से ही बाहर कर दिए गए हैं। ये मतदाता निगम चुनाव में मतदान ही नहीं कर सकेंगे। इसी तरह अन्य वार्डों के पार्षद भी वेबसाइट से वोटर लिस्ट डाउनलोड करने के बाद मतदाताओं की पहचान करने में जुट गए हैं।
अधिकारियों ने कॉपी-पेस्ट पर अधिक किया भरोसा
पार्षदों की मानें तो वोटर लिस्ट तैयार करने में निगम के अधिकारियों ने सिर्फ कॉपी-पेस्ट किया है। वोटर लिस्ट बनाने के लिए अधिक मेहनत नहीं की गई। इसलिए अब निगम चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों को वोटर लिस्ट के कारण भारी परेशानियां झेलनी पड़ेगी। इसकी वजह यह है कि खामियों को दूर करवाने के लिए वोटर खुद चक्कर काटेंगे नहीं। इतनी भारी संख्या में मतदाताओं के पते या बूथ बदलने में अधिकारी पार्षद के कहने पर दिलचस्पी नहीं लेंगे। ऐसे में खामियाजा चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को ही भुगतना पड़ेगा।
विज्ञापन

पार्षद बोले, सूची दुरुस्त करने के लिए बीएलओ की लगे ड्यूटी
पार्षदों का कहना है कि प्रशासन को इस वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने, मतदाताओं को अपने घर के आसपास के ही बूथ उपलब्ध करवाने का कार्य गंभीरता से करने के लिए बूथ लेवल अधिकारियों की ड्यूटी लगानी चाहिए।
वार्ड 19 में यह हुआ बदलाव
वार्ड नंबर 19 के पार्षद नरेंद्र शर्मा के अनुसार उनके वार्ड की चंद्रलोक कालोनी, देव नगर, आंचल विहार, गीता कॉलोनी, अशोक विहार में रहने वाले 350 से अधिक मतदाताओं के वोट वार्ड नंबर 18 में शिफ्ट कर दिए गए हैं। इससे इन लोगों को दिक्कत होगी। इसी तरह चंद्रलोक कालोनी के 260 वोटों को गंगवा में दर्शा दिया गया है। इसलिए वे निगम एरिया से बाहर हो गए हैं।
पार्षद अजीत नई पुत्रवधू का वोट बनवाने में जुटे
वहीं वार्ड नंबर 10 के पार्षद अजीत सिंह खुद का वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने के बाद पुत्रवधू को मैदान में उतारेंगे। कुछ दिन पहले ही उन्होंने अपने बेटे रवि की शादी एएनएम कोर्स कर चुकी ममता के साथ की है। अब उन्होंने पुत्रवधू का वोट बनवाने के लिए आवेदन कर दिया है।

मेरे वार्ड की कई कालोनियों के वोट वार्ड नंबर 18 में कर दिए गए हैं। वहीं चंद्रलोक कॉलोनी के वोट गंगवा गांव में दर्शाए गए हैं। हमारा कहना है कि जो भी प्रत्याशी आए, उन्हें साफ-सुथरी वोटर लिस्ट मिलनी चाहिए। जिस मतदाता का जहां घर है, उसी एरिया में वोट होना चाहिए। प्रशासन बीएलओ की ड्यूटी लगाए।
विज्ञापन

नरेंद्र शर्मा, पार्षद, वार्ड नंबर 19

मेरा वार्ड अनुसूचित जाति की महिला के लिए आरक्षित हो गया है। इसलिए इस बार पुत्रवधू को प्रत्याशी बनाएंगे। वोट के लिए आवेदन करवा दिया है। वेबसाइट पर अपलोड की गई वोटर लिस्ट को खंगाल रहे हैं। अगर कुछ बदलाव की जरूरत होगी तो आपत्ति दर्ज करवाएंगे।
-अजीत सिंह, पार्षद, वार्ड नंबर 10
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें