फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से मैगी लेने गए लड़के के ट्रेन की नीचे दोनों पैर व हाथ कटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
गांव सातरोड़ के पास हिसार-जयपुर ट्रेन के नीचे आने से सेक्टर-1-4 निवासी 12वीं कक्षा के छात्र हिमांशु के दोनों पैर व एक हाथ कट गया। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। रेलवे पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे सेक्टर 1-4 निवासी हिमांशु रेलवे लाइन पार कर रहा था। अचानक जयपुर सवारी गाड़ी की चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर और एक हाथ कट गया। हाथ पैर कटने के बाद हिमांशु बुरी तरह से चीखने लगा। लोगों ने घटना की सूचना सातरोड़ रेलवे स्टेशन मास्टर को दी। स्टेशन मास्टर ने मौके पर पहुंचकर जीआरपी तथा हिमांशु के परिजनों को घटना की जानकारी दी। हिमांशु के पिता विद्युत निगम में जेई के पद पर कार्यरत है। जीआरपी को बताया कि हिमांशु वीरवार शाम अपनी मम्मी को मैगी लेने जाने की बात कहकर घर से निकला था। वह पूरी रात घर नहीं लौटा। हिमांशु को कई जगह तलाश किया गया था। हिमांशु ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा दी हुई है। जांच अधिकारी विरेंद्र का कहना है कि हिमांशु की हालत गंभीर होने के कारण अभी कोई बयान नहीं हो सके है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें