फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोगुना मानदेय करने के बाद भी चौकीदार बिफरे, बोले 26 दिन पहले सीएम ने किया 10200 का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
महाबीर स्टेडियम में सोमवार को आयोजित राज्यस्तरीय चौकीदार सम्मेलन में सीएम मनोहर ने चौकीदारों का मानदेय एक अप्रैल 2018 से 3500 से बढ़ाकर 7000 रुपये करने की घोषणा की। सीएम के जाते ही कार्यक्रम स्थल के बाहर कुछ चौकीदार बिफर गए।
चौकीदार यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में सम्मेलन स्थल के बाहर सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध जताया। सीएम को चौकीदार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतबीर सिंह, उपप्रधान हरदयाल सिंह ने पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया था। सीएम के जाने के बाद यह लोग समारोह स्थल के बाहर आकर विरोध जताने लगे। इन लोगों ने कहा कि हाईकोर्ट में जाने और भूख हड़ताल करने की चेतावनी दे डाली। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री ने 26 दिन पहले सात मार्च को ही अपने आवास पर चौकीदारों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाकर वेतन को 10 हजार, 200 रुपये करने सहित कई वादे करने का आश्वासन दिया था और यहां आकर उनको निराशा हाथ लगी। हरियाणा चौकीदार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष सतबीर सिंह, उपप्रधान हरदयाल सिंह और मुख्य सलाहकार चैन सिंह ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते व प्रदर्शन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ने सात मार्च को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास में आईएएस राजेश खुल्लर व अन्य के साथ उनके प्रतिनिधिमंडल से बातचीत की। इस बातचीत में तय हुआ था कि उनका वेतन साढ़े तीन हजार से बढ़ाकर 10 हजार, 200 रुपये करने, हर साल एक मोबाइल फोन देने, पांच साल में एक साइकिल और एक छतरी देने, संगठन का नाम हरियाणा ग्रामीण चौकीदार से हरियाणा ग्रामीण सुरक्षा सेवा करने का वादा किया था। इसके अलावा नए चौकीदारों की भर्ती के लिए दसवीं पास अनिवार्य करना, एक माह का प्रशिक्षण देना शामिल था, लेकिन सीएम ने ऐसा कुछ नहीं कहा। अब वे इसके खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे और भूख हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन


मैं भी चौकीदार, मंत्री और विधायक भी चौकीदार
मुख्यमंत्री ने चौकीदारों से स्वयं को जोड़ने के लिए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह ही मैं भी प्रदेश का चौकीदार हूं। यहां बैठे विधायक, मंत्री असलियत में सभी चौकीदार हैं। सीएम ने कहा कि चौकीदारों का जो रुतबा पहले हुआ करता था, वह अब नहीं है। सिर्फ मुनादी करने जैसा मान लिया गया है। चौकीदारों का रुतबा बहाल करेंगे।

सीएम की घोषणाएं
-1 अप्रैल, 2018 से चौकीदारों को 3500 की जगह 7000 रुपये वेतन मिलेगा।
- वर्दी भत्ता 2000 की जगह 2500 रुपये मिलेगा।
- लाठी और बैटरी भत्ता 750 से बढ़ाकर 1000 रुपये किया।
- हर चौकीदार को एक साइकिल देगी सरकार।
-2014 से अब तक 60 साल से ऊपर 65 साल तक काम करने वाले चौकीदारों को वेतन मिलेगा।

सीएम ने कहा, जागते रहो, चौकीदार बोले-जागते रहेंगे
-सम्मेलन के अंत में सीएम ने कहा कि चौकीदार हमें रात को जगाने का काम करते हैं। आपको कुछ लोग बहकाएंगे, लेकिन आप जागते रहना। सीएम ने चौकीदारों से नारे लगवाते हुए कहा जागते रहो, चौकीदार बोले जागते रहेंगे।

पिछले साढे़ तीन साल में कोई घोटाला हुआ क्या
सीएम ने कहा कि प्रदेश सरकार तकनीक के इस्तेमाल से राज्य में भ्रष्टाचार को खत्म कर रही है। सीएम ने पूछा कि क्या वर्तमान सरकार के साढ़े तीन साल के में किसी घोटाले के बारे में सुना है। पिछली सरकारों के कार्यकाल देखें तो उनके हर पन्ने पर भ्रष्टाचार की कहानियां लिखी दिखती हैं। ई पंचायत से भी भ्रष्टाचार खत्म होगा। सरपंच आजकल कुछ नाराज हैं। उनको जहां भी प्रशिक्षण की जरूरत होगी प्रशिक्षण व संसाधन उपलब्ध कराएंगे।

कैप्टन ने सीएम को बताया सबके हितों का चौकीदार
वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि मनोहर लाल चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठकर भी खुद को राज्य का चौकीदार समझते हैं। सीएम ने खुद को चौकीदार बताकर शासन और प्रशासन के तंत्र में एक नए आदर्श का बीज रोपित किया है।
चौकीदार सरकार की आंख, नाक और कान : ओपी धनखड़
कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने कहा कि मैं गांव में रहा हूं और बचपन में चौकीदार द्वारा की जाने वाली मुनादी का गवाह रहा हूं। चौकीदार सर्वाधिक जिम्मेदार व्यक्ति होने के साथ सरकार की आंख, नाक व कान है।
बुलाकर सम्मानित करने वाले पहले सीएम : पंवार
परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि चौकीदार किसी के बहकावे में आए बिना सरकार की कल्याणकारी नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने का काम करें। सरकार चौकीदारों का पांच लाख तक का नि:शुल्क इलाज सरकार करवाएगी। 2022 तक ऐसा कोई ऐसा परिवार नहीं मिलेगा, जिसका अपना मकान न हो।
विज्ञापन

ये रहे मौजूद...
विधायक डॉ. कमल गुप्ता, मंडल आयुक्त राजीव रंजन, डीजीपी बीएस संधू, उपायुक्त अशोक कुमार मीणा, मुख्यमंत्री के ओएसडी कैप्टन भूपेंद्र, जोगीराम सिहाग, श्रीनिवास गोयल, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र पूनिया, जिला महामंत्री सुजीत कुमार, प्रो. मनदीप मलिक, जिला सचिव कृष्ण बिश्नोई मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें