फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरने पर बैठे दो किसानों की तबीयत बिगड़ने पर नागरिक अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
संयुक्त जल संघर्ष समिति के बैनर तले लघु सचिवालय पर धरना सोमवार को 15वें भी जारी रहा। धरने पर दो किसानों की तबीयत बिगड़ने पर सोमवार देर शाम उन्हें नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हैबतपुर निवासी करीब 65 वर्षीय किताब और करीब 69 वर्षीय खारिया निवासी पृथ्वी सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसमें किताब सिंह की हालत अधिक खराब होने पर इमरजेंसी वार्ड में रखा गया है।
विज्ञापन

इससे पहले खारिया निवासी सतबीर गठवाल और भिवानी रोहिल्ला निवासी धर्मपाल की सर्दी लगने के कारण तबीयत बिगड़ी थी। इन किसानों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी।
विज्ञापन

सोमवार को धरने की अध्यक्षता माईराम रावलवास कलां और पूर्व सरपंच सुभाष बालसमंद ने संयुक्त रूप से की। वहीं मंच संचालन विरेंद्र पूनिया ने किया। धरने पर मास्टर हरिसिंह अपना समर्थन व सहयोग देने के लिए पहुंचे। इस मौके पर मंगतुराम बैनीवाल, यशपाल कालीरामण, निहाल सिंह, गुलाब सिंह भादू, रामचंद्र बैनीवाल, सुरेश सहारण, धीरा जांगड़ा बुड़ाक, मांगेराम, राजकुमार लौरा और भाल सिंह सरसाना आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें