फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीसवाल में दलिया बनाते आग से झुलसे सेवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार।
विज्ञापन

सीसवाल गांव में गोशाला में गायों के लिए दलिया बनाते समय अचानक कपड़ों में आग लगने से झुलसे काजला गांव के 40 वर्षीय सेवासिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। उसका एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था।
विज्ञापन

काजला गांव का सेवासिंह सीसवाल गांव में गोशाला में गायों की सेवा करता था। वह 19 जनवरी को गोशाला में गायों के लिए चूल्हे पर दलिया बना रहा था। तब अचानक उसके कपड़ों में आग लग गई थी। उसने शोर मचाया तो वहां पर मौजूद अन्य लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाई। उसे झुलसी हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से परिजन उसे शहर के एक निजी अस्पताल में ले गए थे। यहां पर बुधवार रात सेवासिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

....................

दलिया बनाते समय आग से झुलसे सेवक की मौत
19 जनवरी को सीसवाल की गोशाला में हुआ था हादसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें