फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजगुरु मार्केट में अब 24 घंटे के लिए 5 व 10 रुपये पार्किंग शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
राजगुरु मार्केट में शुक्रवार से नई एजेंसी ने पार्किंग व्यवस्था शुरू कर दी है। पार्किंग के लिए चार घंटे का नियम खत्म कर अब पूरे दिन के लिए रेट तय किए गए हैं। अब 24 घंटे के लिए दोपहिया वाहन के लिए पांच रुपये और चार पहिया वाहन के लिए 10 रुपये शुल्क देना होगा।
पिछले महीने राजगुरु मार्केट कि पार्किंग के ठेके को निगम ने रद्द कर दिया था। इसके बाद निगम ने शॉर्ट टर्म टेंडर डाला। पिछले सप्ताह यह टेंडर खोला गया। पार्किंग के लिए अब महेंद्र गुर्जर को एक साल के लिए पार्किंग व्यवस्था दी गई है। शुक्रवार से महेंद्र गुर्जर ने पार्किंग शुल्क शुरू करा दिया है। इसमें दोपहिया वाहनों के लिए पांच रुपये शुल्क तय किया गया है। चार पहिया वाहनों के लिए 10 रुपये शुल्क तय है। इससे पहले राजगुरु मार्केट में दोपहिया वाहन के लिए शुरुआत के 4 घंटे के लिए 5 रुपये रेट था। इससे अधिक समय होने पर 10 रुपये लिए जाते थे। चार पहिया वाहनों के लिए शुरुआती चार घंटे में 10 और इसके बाद 20 रुपये वसूले जाते थे। राजगुरु मार्केट एसोसिएशन की ओर से निगम से पार्किंग स्लैब रेट एक करने के लिए अनुरोध किया था। इसके बाद पार्किंग ठेके की शर्तों में बदलाव किया गया। अब पूरे दिन के लिए एक ही रेट तय होगा। चार घंटे के नियम को लेकर काफी बार वाहन चालकों के साथ पार्किंग ठेकेदार का विवाद होता था। इस कारण एसोसिएशन ने यह बदलाव कराया है। कांट्रेक्टर की ओर से सभी निगम कर्मचारियों को नि:शुल्क पार्किंग दी जाएगी। मार्केट के सभी दुकानदारों को एक कार और एक बाइक की नि:शुल्क पार्किंग रहेगी। दुकानदारों की इससे अधिक गाड़ी या बाइक होने पर उसके लिए मंथली पास बनाने का प्रावधान किया गया है।
विज्ञापन


कांट्रेक्टर ने एसोसिएशन के साथ की बैठक
पार्किंग व्यवस्था शुरू करने के पहले दिन कांट्रेक्टर महेंद्र गुर्जर ने राजगुरु मार्केट एसोसिएशन के साथ मीटिंग की। पार्किंग के नियम और शर्तों को लेकर विमर्श किया। कांट्रेक्टर ने भरोसा दिलाया कि सभी के सहयोग से यह पार्किंग चलाई जाएगी। किसी भी दुकानदार को किसी तरह की दिक्कत होने पर तुरंत उसका समाधान किया जाएगा।

राजगुरु मार्केट में शुक्रवार से नई व्यवस्था शुरू हो गई है। अगर कांट्रेक्टर इसे सही तरीके से चलाएगा तो हम पूरी तरह से सहयोग करेंगे। लोगों को सहूलियत दिलाना ही हमारा मकसद है।
-राजेश जैन, प्रधान, राजगुरु मार्केट एसोसिएशन, हिसार
सभी कर्मचारियों को ड्रेस दी जाएगी। सभी के गले में आईकार्ड होंगे। एक सप्ताह में व्यवस्था बना दी जाएगी। एक बेहतर व्यवस्था के साथ इस पार्किंग को चलाएंगे। मार्केट एसोसिएशन से मीटिंग कर सहयोग मांगा है।
-महेंद्र गुर्जर, पार्किंग कांट्रेक्टर, राजगुरु मार्केट, हिसार

दो साल में तीसरा कांट्रेक्टर
करीब दो साल पहले नगर निगम की ओर से राजगुरु मार्केट में पेड पार्किंग को शुरू किया गया था। इसमें एक साल के लिए कांट्रेक्ट दिया गया था। कुछ दिन बाद ही कांट्रेक्टर से पार्किंग वापस ले ली गई। इसके बाद मार्केट एसोसिएशन ने कुछ समय खुद पार्किंग व्यवस्था संभाली। कुछ महीने पहले दूसरे कांट्रेक्टर को यह पार्किंग दी गई। पिछले महीने फिर से पार्किंग को खाली करा लिया गया था।
विज्ञापन

बिश्नोई मंदिर में भी पार्किंग शुरू
राजगुरु मार्केट के साथ बिश्नोई मंदिर मार्केट एरिया में भी शुक्रवार से नई पार्किंग व्यवस्था शुरू की गई है। यहां भी पार्किंग के रेट और नियम बराबर ही रखे गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें