फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद दुष्यंत चौटाला ने भी पांच लाख की ग्रांट के कार्यों पर उठाए सवाल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा के बाद अब सांसद दुष्यंत चौटाला ने विकास कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाए हैं। सांसद ने चिट्ठी भेजकर ग्रांट से किए गए काम की जांच के लिए लिखा है। साथ ही निर्माण सामग्री के सैंपल के लिए भी लिखा है।
करीब एक माह पहले राज्यसभा सदस्य कुमारी सैलजा ने सांसद निधि से दी गई ग्रांट का दुरुपयोग करने का सवाल उठाया था। इसमें जांच के लिए नगर निगम को लिखा गया है। लोकसभा सदस्य सांसद दुष्यंत चौटाला ने किरमारा गांव की चौपाल के काम पर सवाल खड़े किए हैं। सांसद ने एडीसी कार्यालय को भेजी अपनी चिट्ठी में कहा कि गांव की किरमारा की सामान्य चौपाल के लिए पांच लाख रुपये की ग्रांट जारी की थी। काम पूरा होने के बाद वह उद्घाटन करने पहुंचे तो उन्हें निर्माण सामग्री काफी निम्न स्तर की लगी। साथ ही पूरी ग्रांट के उपयोग करने पर भी शक है। ऐसे में इसकी जांच कराई जाए। सांसद के लेटर के बाद जिला प्रशासन ने कमेटी बनाकर जांच शुरू कर दी है। एक महीने में इसकी रिपोर्ट तैयार कर जवाब मांगा गया है। पिछले महीने राज्यसभा सदस्य सैलजा ने मूक-बधिर स्कूल एवं छात्रावास में बच्चों के कमरों के लिए ग्रांट जारी की थी। जब कुमारी सैलजा उद्घाटन करने पहुंची तो पता लगा कि बच्चों के कमरे में तो सामान्य फर्श कराया गया। स्कूल के प्रिंसिपल के कमरे में शानदार टाइलों से काम कराया गया। इस पर सैलजा ने सवाल उठाते हुए निगम को चिट्ठी लिखी थी।
विज्ञापन

सांसद दुष्यंत चौटाला की ओर से चिट्ठी आई थी। इसके बाद पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन बीएस खोखर, सर्व शिक्षा अभियान के एसडीओ लीलूराम की टेक्निकल कमेटी का गठन किया है। कमेटी एक माह में अपनी रिपोर्ट देगी। रिपोर्ट आते ही सांसद साहब को भेज दी जाएगी।
-डॉ. आरके नरवाल, नोडल अफसर, एमपी लैड हिसार
सांसद दुष्यंत चौटाला के लेटर को बेहद गंभीरता से लेकर काम शुरू करा दिया है। इस बारे में रिपोर्ट मांगी गई है। कहीं पर भी गड़बड़ी मिली तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
-एएस मान, एडीसी, हिसार
मैंने किरमारा गांव की सामान्य चौपाल के लिए पांच लाख रुपये दिए थे। उद्घाटन करने पहुंचा तो मैंने पूछा क्या-क्या काम कराया है। जब काम देखा तो मुझे लगा कि इतने कम काम में पांच लाख कहां खर्च हो गए, इसका हिसाब लेने के लिए जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

-दुष्यंत चौटाला, सांसद, हिसार।

एक करोड़ के प्रपोजल भूल गए प्रभु
राज्यसभा सदस्य सुरेश प्रभु ने हिसार नागरिक अस्पताल के लिए एक करोड़ रुपये के विकास कार्य के प्रपोजल मांगे थे। करीब एक साल पहले यह प्रपोजल सुरेश प्रभु को भेजे गए थे। इसके बाद सुरेश प्रभुु की ओर से कोई जवाब नहीं आया। जिला प्रशासन की ओर से इस पर कई बार रिमाइंडर भी भेजे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें