फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ रूट की बसें केवल कैथल तक ही जाएंगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
सीबीआई अदालत के 25 अगस्त को दिए जाने वाले डेरा प्रमुख के फैसले को देखते हुए एहतियात के तौर पर रोडवेज ने चंडीगढ़, अंबाला और पंचकूला रूट की बसें बंद कर दी हैं। एक दिन में इन रूटों पर करीब 25 बसें जाती हैं, जिन्हें बंद कर दिया गया है। रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि अंबाला में भीड़ अधिक बढ़ने के कारण रोडवेज ने एहतियात के तौर पर ये फैसला लिया है।
दोपहर तक ही जा पाईं अंबाला तक बसें
रोडवेज की बसें दोपहर तक ही अंबाला रूट तक जा पाईं। अंबाला में डेरामुखी के अनुयायियों की अधिक संख्या बढ़ने के कारण रोडवेज ने यह फैसला लिया। इसके बाद अंबाला जाने वाली बसें भी बंद कर दीं।
विज्ञापन

मुख्यालय से आए ऑर्डर
रोडवेज अधिकारियों का कहना है कि मुख्यालय से ऑर्डर आ गए हैं, अब कैथल तक ही बसें जाएंगी। रोडवेज को अंबाला, चंडीगढ़ और पंचकूला रूट पर बस ले जाने से साफ इनकार कर दिया गया है। आगामी आदेशों तक ये ही स्थिति बनी रहेगी।
दूसरे रूटों पर चलाई जाएंगी अधिक बसें
जो बसें चंडीगढ़, पंचकूला रूट पर बंद की गई हैं, उनमें से कुछ बसें दूसरे रूटों पर चलाया जाएंगी। रोडवेज प्रबंधन का कहना है कि कैथल तक जाने वाली बसों की संख्या भी सवारियों के हिसाब से घटाई-बढ़ाई जा सकती हैं।
डेढ़ हजार सवारियां प्रभावित
हरियाणा रोडवेज की बसों में सफर करने वाली करीब 1500 सवारियां प्रभावित हो गई हैं। रोडवेज को प्रतिदिन इस रूट पर डेढ़ लाख रुपये का घाटा लगेगा। बसें अगर कैथल तक जाएंगी तो आगे का करीब प्रति सवारी 100 रुपये के हिसाब से रोडवेज को घाटा पड़ेगा।
विज्ञापन


अंबाला में अधिक भीड़ बढ़ गई थी। मुख्यालय से आदेश आए हैं। हिसार डिपो की 25 टाइम बसें जाती हैं, जिन्हें वीरवार से कैथल तक ही ले जाया जाएगा। इन बसों को दूसरे रूटों पर चलाया जाएगा।
-खूबीराम कौशल, जीएम रोडवेज

रोडवेज ने चंडीगढ़, अंबाला और पंचकूला रूट की 25 बसें की बंद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें