अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
सेक्टर 9-11 के रेजीडेंट ने इन्हांसमेंट मामले के विरोध में आमसभा की बैठक बुलाई, जिसमें फैसला लिया गया कि सेक्टरवासी कोर्ट में मामला लेकर जाएंगे। उन्होंने मंगलवार को इसी के विरोध में सुबह 10 बजे हुडा कार्यालय के घेराव का भी एलान किया है। बैठक की अध्यक्षता राजकुमार बंसल ने की। रेजीडेंट ने फैसला लिया है कि इन्हांसमेंट को रद्द करवाने की डिमांड रखी जाएगी। इसको लेकर वे विधायकों, पूर्व विधायकों, सांसद, पूर्व सांसद और सीएम को ज्ञापन देंगे। आमसभा ने कहा है कि ये मामला वे स्टेट लेवल तक लेकर जाएंगे।
ये लिया फैसला
इन्हांसमेंट को लेकर एक साथ तीनों कोर्ट (लोअर कोर्ट, हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट) में अपील की जाएगी।
- मंगलवार को 10 बजे हुडा ऑफिस का घेराव कर धरना दिया जाएगा।
- एमपी, पूर्व एमपी, सभी विधायक, पूर्व विधायक और सीएम को ज्ञापन को ज्ञापन देकर इन्हांसमेंट को रद्द करने की मांग की जाएगी।
-केस डालने के लिए आने वाला खर्च सेक्टरवासियों से एकत्रित किया जाएगा। इसको लेकर पांच रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से रेजीडेंट देगा।
- ब्लॉक मेंबर को पेमेंट जमा करवानी होगी।
नहीं दी केलकुलेशन और हिस्ट्री
प्रवीन कुमार ने बताया कि हुडा अधिकारियों ने न तो उन्हें केलकुलेशन दी है और न ही हिस्ट्री थी। ये इन्हांसमेंट कौन सी है, इसकी जानकारी ही नहीं। जमीन मालिकों से भी सेक्टरवासी बात कर चुके हैं। उन्होंने कहा है कि उनका कोई केस ही पेंडिंग नहीं है, फिर ये इन्हांसमेंट कहां से आ गई। उपप्रधान ने कहा कि 1843 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से इन्हांसमेंट बनाने का कागज बनाकर भेज दिया।
यूं समझे इसे
अगर किसी के रेजीडेंट के पास 100 गज का प्लॉट है तो उसे 100 गुणा 1843 के हिसाब से 1 लाख 83 हजार रुपये की इन्हांसमेंट राशि भरनी होगी।
लोन लेकर बनाए हैं मकान, कैसे देंगे
मीटिंग में सेक्टरवासियों ने कहा कि यहां लगभग नौकरीपेशा वाले लोग रह रहे हैं। अधिकतर ने लोन लेकर अपने मकान बनाए हैं। अब बच्चों को पढ़ाने का खर्च, हाउस लोन सहित अन्य भी खर्च हैं। ऐसे में बार-बार आ रही इन्हांसमेंट कैसे भरते रहेंगे। उन्होंने मांग की है कि जब सरकार लोन माफ कर देती है, बिजली बिल माफ कर देती है तो सेक्टरवासियों की इन्हांसमेंट क्यों माफ नहीं की जा रही।
ये रहे मीटिंग में उपस्थित
प्रधान बीरसिंह बामल, प्रवीन कुमार, दलजीत सिंह, धर्मवीर पंघाल, डीबी गुप्ता, राम निवास फौजी, आरसी तायल, पवन तायल, बलजीत सिंह, रामनिवास बेरवाल, सुमेर शर्मा, जोगेंद्र गोयत, रघुवीर बुड़ानिया, लोकेश चंद्रा, विष्णु शर्मा, ओपी मलिक, सतबीर फौजी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
फोटो 1 व 2 नंबर सहित