हिसार। निजी स्कूलों में फ्री दाखिले का प्रवेश परीक्षा परिणाम आज घोषित होगा। यह परीक्षा परिणाम ऑनलाइन वेबसाइट पर ही घोषित किया जायेगा। निजी स्कूलों में दाखिले के लिए विभाग द्वारा 14 अप्रैल को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी। आज इस परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा।
जिले के सभी नौ खंडों के 11 स्कूलों में प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें जिले के 7 हजार 134 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। 19 अप्रैल को पहला ड्रा निकाला जाएगा, जिसमें विद्यार्थियों को स्कूल अलॉट किए जाएंगे। इसके बाद 22 से 24 अप्रैल तक पहले ड्रा में अलॉट विद्यार्थियों का दाखिला होगा। इसके बाद 29 अप्रैल से 1 मई तक दूसरे चरण के दाखिले होंगे।
छुट्टी के दिन अपलोड किया परिणाम
इस वर्ष ही 134 ए की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी। जिले के सभी खंडों में प्रवेश परीक्षा आयोजित होने के बाद पेपरों की चेकिंग की गई। बुधवार को महाबीर जयंती की छुट्टी होने के बावजूद अधिकारियों ने बच्चो के एग्जाम को ऑनलाइन विभाग को भेजा। रिजल्ट को ऑनलाइन करने में भी विभाग की वेबसाइट नहीं चली। दोपहर बाद विभाग की वेबसाइट चलने के बाद ही रिजल्ट को ऑनलाइन किया गया।