फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी प्रत्याशी प्रतिदिन का खर्च रजिस्टर में दर्ज करें : सुबश्री

विज्ञापन
विज्ञापन
हिसार। लोकसभा आम चुनाव के लिए हिसार संसदीय क्षेत्र 04 की चुनाव खर्च पर्यवेक्षक सुबश्री ने कहा कि सभी प्रत्याशी चुनाव में किए जाने वाले प्रत्येक खर्च को रजिस्टर में दर्ज करें। प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर की तीन बार जांच की जाएगी। खर्च पर्यवेक्षक सुबश्री बुधवार को लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित बैठक को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन

चुनाव खर्च पर्यवेक्षक ने कहा कि प्रत्याशियों के साथ-साथ खर्च निगरानी समिति द्वारा उनके खर्च को दर्ज करने के लिए शेडो रजिस्टर बनाए जाएंगे। इनमें प्रत्याशियों द्वारा किए जाने वाले प्रत्येक खर्च को दर्ज किया जाएगा। प्रत्याशी खर्च की गणना प्रशासन द्वारा निर्धारित वस्तुओं की दरों के अनुसार ही करें। प्रत्याशियों के खर्च रजिस्टर का मिलान खर्च निगरानी समिति द्वारा तैयार शेडो रजिस्टर से किया जाएगा, जिसके लिए प्रत्याशियों के रजिस्टर तीन बार जांच के लिए मंगवाए जाएंगे। यदि शेडो रजिस्टर व प्रत्याशी के रजिस्टर में दर्ज खर्च में अंतर मिलता है तो प्रत्याशी को नोटिस जारी किया जाएगा, जिसका जवाब उसे 48 घंटे में देना होगा। लोकसभा चुनाव में प्रत्येक प्रत्याशी अधिकतम 70 लाख रुपये तक खर्च कर सकता है। उन्होंने कहा कि सभी प्रत्याशी नामांकन से पहले अपना एक नया बैंक खाता खुलवाएं, जिसका विवरण उन्हें नामांकन फार्म में भी देना होगा। चुनाव के लिए किए जाने वाला प्रत्येक खर्च उन्हें इसी खाते से करना है।

इन नियमों का करना होगा पालन
- कोई भी प्रत्याशी किसी एक कार्य के लिए 10 हजार रुपये से अधिक का नकद भुगतान नहीं कर सकता
- बिना अनुमति वाहन का इस्तेमाल किया तो उसका खर्च प्रत्याशी के चुनावी खर्च में शामिल किया जाएगा
- वाहन और हेलीकॉप्टर की अनुमति रिटर्निंग ऑफिसर से लेनी होगी
- रैली, जनसभा आदि की अनुमति संबंधित क्षेत्र के एआरओ द्वारा दी जाएगी

ये रहे बैठक में उपस्थित
बैठक में एआरओ एवं डीडीपीओ अश्वीर सिंह, नोडल अधिकारी समीर यादव, एमसीएमसी नोडल ऑफिसर अमित पंवार, बसपा प्रतिनिधि बजरंग इंदल, सीपीआईएम से सुरेश कुमार, कांग्रेस के अशोक कुमार, भाजपा से सुरेंद्र सिंह सैनी व इनेलो से वीरेंद्र नरवाल सहित अन्य अधिकारी व प्रतिनिधि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें