फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्षदों का बढ़ा दबाव तो निगम प्रशासन ने लगवाए अलग से दो काउंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार। शहरवासियों के बिलों को ठीक करवाने में प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में आ रही पार्षदों की परेशानी को निगम प्रशासन ने खत्म कर दिया है। पार्षदों द्वारा बार-बार शिकायत करने के बाद आखिरकार नगर निगम अधिकारियों ने पार्षदों के लिए अलग से दो काउंटर लगवा दिए हैं। एक काउंटर पर पार्षद प्रॉपर्टी टैक्स के बिलों का भुगतान कर सकेंगे तो दूसरे काउंटर पर रसीदों को अपडेट करवा पाएंगे। 31 मार्च तक दोनों काउंटरों पर कोई भी पार्षद निर्धारित समयावधि में सुविधा ले सकेगा।
गौरतलब है कि विपक्षी दलों के पार्षदों से लेकर सत्ताधारी पार्टी भाजपा के समर्थित पार्षद भी रोजाना प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में उनकी समस्याओं की सुनवाई नहीं होने की शिकायत करते रहे हैं। कई बार तो पार्षदों और कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हुई है। इन्हीं शिकायतों को दूर करने के लिए कमिश्नर के आदेश पर दोनों काउंटर लगाए गए हैं।
विज्ञापन

रोजाना 40 से 50 बिलों को लेकर आते हैं एक-एक पार्षद
ज्यों-ज्यों 31 मार्च नजदीक आ रही है, त्यों-त्यों पार्षदों के सामने भी प्रॉपर्टी टैक्स बिलों की खामियों को ठीक करवाने के लिए वार्डवासियों का दबाव बढ़ता जा रहा है। यही कारण है कि जो भी पार्षद निगम कार्यालय आता है, उसके हाथ में 40 से 50 प्रॉपर्टी टैक्स बिल होते हैं। अब तक पार्षदों के लिए शाम पांच बजे के बाद का समय निर्धारित था। मगर शाम पांच बजे के बाद आने पर उनको बिल ठीक करवाते-करवाते रात के कभी 8:30 तो कभी नौ भी बज जाते हैं।
रात नौ बजे तक भी बिल लिए बैठे रहे पार्षद
वीरवार रात को भी निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में पार्षद रात नौ बजे तक भी बिलों को ठीक करवाने में लगे हुए थे। दरअसल, वार्डवासी सुबह आकर ही पार्षदों को घर पर बिल देकर चले जाते हैं, ताकि वह खुद ही उन्हें ठीक करवाकर दे।

रात 8:30 बजे तक प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में बिलों को ठीक करवाने में लगा हुआ था। वार्डवासियों को पार्षदों से उम्मीद होती है कि वह उनके जल्दी काम करवा देंगे। मगर पहले अलग से काउंटर नहीं होने के कारण काफी इंतजार करना पड़ता था। अब अलग काउंटर बनने से जल्दी काम हो जाएगा।
-भीम महाजन, पार्षद प्रतिनिधि, वार्ड नंबर 5

मैं भी नगर निगम की प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच से रात करीब नौ बजे बिलों को ठीक करवाकर घर गया था। रोजाना करीब 40-50 बिलों को लेकर आता हूं। अब अलग काउंटर लग गया है तो थोड़ी आसानी हो जाएगी।
-अमित ग्रोवर, पार्षद, वार्ड नंबर 14

रोजाना प्रॉपर्टी टैक्स ब्रांच में बिल ठीक करवाने के लिए घंटों इंतजार करके जाता हूं। वार्डवासी हमें बिल देकर चले जाते हैं। वार्डवासियों के काम समय पर करवाना हमारी जिम्मेदारी भी है। अब अलग काउंटर बनने से बेहतर सुविधा होगी।
नरेंद्र शर्मा, पार्षद, वार्ड नंबर 19

पार्षदों के लिए अलग से दो काउंटर लगवा दिए हैं। एक काउंटर कमरा नंबर 10 में जबकि एक कमरा नंबर 11 में लगाया गया है। इन दोनों काउंटरों पर सिर्फ पार्षदों के ही काम होंगे।
विज्ञापन

-हरदीप सिंह, ईओ, नगर निगम

एक दिन में जमा हुआ 1.11 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स
नगर निगम प्रशासन अब तक पूरे वित्त वर्ष में 18 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स जमा कर चुका है। अप्रैल से लेकर दिसंबर तक ब्याज में 30 प्रतिशत छूट थी, तब तक आठ करोड़ रुपये जमा हुए थे। वहीं दिसंबर में ब्याज में सौ प्रतिशत छूट मिलने के बाद चार महीनों में ही अब तक 10 करोड़ 11 लाख रुपये जमा हो चुके हैं। वीरवार को एक ही दिन में 1 करोड़ 11 लाख रुपये शहरवासियों ने जमा करवाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें