फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले दरबार में छात्रा बोली डीसी साहब...प्रिंसिपल ने कहा तेरा केरेक्टर लूज है दाखिला नहीं दूंगा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यरो
हिसार। डीसी साहब मैं जेवरा के स्कूल में दाखिला लेने गई थी। प्रिंसिपल बोला- तेरा कैरेक्टर लूज है। तुझे स्कूल में एडमिशन नहीं दूंगा। इसके बाद मुझे बरवाला के स्कूल में दाखिला लेना पड़ा। बरवाला जाने के लिए रोड पर खड़ी छात्राओं को देखकर रोडवेज चालक बस नहीं रोकते, कहां है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान।
डीसी अशोक कुमार मीणा ने मंगलवार की शाम गांव बहबलपुर में खुला दरबार लगाया। इसमें ग्यारहवीं की एक छात्रा ने डीसी के दरबार में अपनी समस्या रखते हुए यह बात कही। छात्रा ने कहा कि मैंने अभी दसवीं पास की है। ग्यारहवीं में दाखिला लेने के लिए राजकीय स्कूल में दाखिला लेने पहुंची थी। गांव जेवरा के स्कूल प्रिंसिपल ने कहा कि तेरा कैरेक्टर लूज है। तुझे तो मैं अपने स्कूल में एडमिशन नहीं दूंगा। स्कूल का माहौल खराब हो जाएगा। इसके चलते मुझे बरवाला के स्कूल में दाखिला लेना पड़ा। बरवाला जाने के लिए रोडवेज के चालक बसों को नहीं रोकते। रोजाना निजी वाहनों में सवार होकर स्कूल तक पहुंचते हैं। सरकार कहती है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान चल रहा है। कहां है बेटी बचाओ अभियान। डीसी ने कहा कि यह बेहद गंभीर मामला है। जिला शिक्षा अधिकारी इसकी जांच कराएं। अगर प्रिंसिपल दोषी मिले तो उस पर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

साहब! लाइनों में पानी नहीं आता
बहबलपुर की ढाणी में रहने वाले जय सिंह, प्रह्लाद, प्रताप, राजकुमार ने कहा कि डीसी साहब हमारे घर तक पानी की लाइन तो बिछी है। लाइनों में पानी कभी नहीं आता। गांव की महिला संतोष, भतेरी सहित अन्य ने कहा कि डीसी साहब गांव में सप्लाई का पानी बेहद गंदा आता है। गांव बोरवेल से आपूर्ति किया जाने वाली पीने लायक नहीं है। आप पानी की समस्या तो हल करा दो।
डीसी बोले, एक्सईएन साहब ! आपका स्टाफ फील्ड में नहीं जाता। आपके पास शिकायत आती नहीं, मेरे पास आ रही हैं। आपके जेई को सस्पेंड कर दूं क्या। गांव धिकताना के ग्रामीणों ने कहा, पूरा बिल भरने के बाद गांव को पर्याप्त बिजली नहीं मिल रही है। बिजली निगम के एक्सईएन विजेंद्र लांबा ने बताया कि गांव धिकताना में 38 प्रतिशत लाइनलॉस है। डीसी ने धिकताना के ग्रामीणों को कहा कि वे गांव में बिजली चोरी करने वालों को पकड़वाएं। लाइनलॉस कम करवाएं, बिल भरें तभी पूरी बिजली मिलेगी।

बिजली चोरी का दंड दूसरा न भुगते
बहबलपुुर और बाडोपट्टी के लोगों की बिजली शिकायत में एक्सईएन ने कहा बहबलपुर और बाडोपट्टी गांव भी धिकताना वाले फीडर से जुड़े हैं और ये दोनों गांव बिजली बिल भरने व कम लाइनलॉस के मामले में भी अच्छी स्थिति में हैं। धिकताना के कारण इन्हें भी कम बिजली मिल पाती है। इस पर उपायुक्त ने कहा कि जो गांव बिजली चोरी करते हैं, बिल नहीं भरते, उन्हें अलग फीडर पर करें, ताकि उनके कारण अन्य गांवों का नुकसान न हो। उपायुक्त ने नए राशन कार्ड बनवाने तथा राशन कार्ड में नए नाम जुड़वाने का अनुरोध करने वाले ग्रामीणों को अपने आवेदन खाद्यापूर्ति विभाग तक पहुंचाने को कहा, ताकि उन्हें राशन कार्ड से संबंधित सेवा उपलब्ध हो सके। मनरेगा में काम दिलवाने, घरों के ऊपर से गुजरती बिजली की तारों को हटवाने, गंदे पानी की निकासी करवाने, सड़कें और गलियां बनवाने, 100-100 वर्ग गज के प्लाटों पर बसी बस्ती में सुविधाएं मुहैया करवाने, खेतों की नाली को बहाल करवाने, ढाणियों में बिजली व पानी की आपूर्ति मुहैया करवाने, विधवा पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन बनवाने, गांव में बस के ठहराव की समस्या की 110 शिकायत सुनी गईं।
विज्ञापन

ओपीडी काउंटर बढ़ाओ
गांव के लोगों ने कहा, डीसी साहब गांव के लोग नागरिक अस्पताल जाते हैं तो वहां लंबी लाइन लगी होती है। गांव के लोगों का नंबर नहीं आता। नागरिक अस्पताल की ओपीडी के काउंटर बढ़ाए जाएं। डीसी ने सीएमओ को काउंटर बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें