फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध ने लगाया ब्रेक, वाहनों की गति रही 20 से 30 किलोमीटर प्रतिघंटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार
धुंध और कंपकंपाने वाली सर्दी ने सामान्य जनजीवन को प्रभावित किया है। धुंध के कारण लगातार दूसरे दिन भी रेलवे और रोडवेज बस सेवा बाधित रही। यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। यात्रियों को घंटो इंतजार करने के बाद भी ट्रेनें और बसें मिली। गोरखधाम एक्सप्रेस में सफर करने वाले यात्रियों को करीब 10 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। गोरखधाम के अलावा अन्य ट्रेनें भी काफी देरी से हिसार पहुंची। रोडवेज बस स्टैंड पर यात्रियों को घंटो तक बसों का इंतजार करना पड़ा। चालकों ने अपने वाहनों को 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ही चलाया।
विज्ञापन

दूसरे दिन ये गाड़ियां रहीं लेट
1. गाड़ी संख्या 54635, हिसार से बरवाला, लुधियाना 1 घंटा 45 मिनट देरी से हिसार पहुंची।
2. गाड़ी संख्या 59722 हिसार से भिवानी, जयपुर एक घंटा देरी से हिसार पहुंची और 55 मिनट बाद हिसार से चली।
3. गाड़ी संख्या 12555 गोरखधाम एक्सप्रेस 10 घंटे देरी से हिसार पहुंची।
4. गाड़ी संख्या 14519 किसान एक्सप्रेस पांच घंटे देरी से हिसार पहुंची।
5. गाड़ी संख्या 54782 रेवाड़ी से बठिंडा पैसेंजर 50 मिनट देरी से हिसार पहुंची।
6. गाड़ी संख्या 54784 रेवाड़ी से फाजिल्का पैसेंजर 2 घंटे 5 मिनट देरी से हिसार पहुंची।

ये रोडवेज बसें रहीं लेट
दिल्ली से हिसार और सिरसा जाने वाली बसें लगभग 30 से 40 मिनट देरी से बस स्टैंड पर पहुंची। हिसार से चंडीगढ़ जाने वाली बसें करीबन 20 से 30 मिनट तक लेट रही। रोडवेजकर्मियों ने बताया कि जबरदस्त धुंध पड़ने के कारण रोडवेज की लगभग सभी बसें लेट चल रही हैं। जिला रोडवेज महाप्रबंधक सुरेंद्र सिंह ने बताया कि रोडवेज की सेवा धुंध के कारण बाधित रही है। फिर भी यात्रियों को बेहतर सुविधा देने केे प्रयास में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें