फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिर 56 घंटे बाद चालू हुआ टोल फ्री 102 नंबर

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
करीब 56 घंटे बाद नागरिक अस्पताल का हेल्पलाइन नंबर 102 चालू किया गया। अमर उजाला में नागरिक अस्पताल का हेल्पलाइन नंबर बंद होने की खबर के बाद बीएसएनएल की पूरी टीम मौके पर लगाई गई थी। वीरवार दोपहर पौने 12 बजे फोन चालू हुआ।
सिविल अस्पताल से खारिया के राजेश कस्वां की पत्नी मुकेश रानी को वीरवार को डिस्चार्ज कर दिया गया। सरकारी एंबुलेंस में उसे घर पहुंचाया गया। मुुकेेेश के नवजात बच्चे पोस्टमार्टम नहीं कराया गया। परिजनों ने किसी भी तरह की शिकायत नहीं दी। इसके चलते नागरिक अस्पताल प्रशासन ने कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की। नवजात को वीरवार शाम को खारिया में मिट्टी दी गई।
विज्ञापन

अमर उजाला टीम ने बुधवार रात 10 बजे कॉल कर जांचा था नंबर
अमर उजाला ने इस मामले की पड़ताल की तो पता चला था कि बीएसएनएल के आला अधिकारियों को टोल फ्री 102 नंबर खराब होने की जानकारी ही नहीं थी। विकास नगर में लाइन कट होने के कारण 800 नंबर बंद हुए थे। इसमें नागरिक अस्पताल के नंबर भी थे। टीम ने रात 10 बजे तक 102 पर कॉल कर इसे जांचा। अधिकारियों के संज्ञान में मामला लाए जाने के बाद बीएसएनएल की एक स्पेशल टीम विकास नगर में भेजी गई। इसमें सबसे पहले नागरिक अस्पताल के नंबरों को चालू किया गया। करीब 56 घंटे बाद 102 नंबर को चालू किया गया।
यह था मामला...
खारिया निवासी राजेश की पत्नी मुकेश रानी को बुधवार को प्रसव पीड़ा शुरू हुई थी। 12 बार सरकारी एंबुलेंस मंगाने के लिए टोल फ्री नंबर 102 पर कॉल की। फोन खराब होने के कारण रिसीव नहीं हुआ था। गर्भवती को जब निजी कार में अस्पताल लेकर पहुंचे तो अस्पताल गेट पर ही डिलवरी करानी पड़ी। इसमें बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

रोजाना आती हैं 70 से 80 कॉल
नागरिक अस्पताल के रिकार्ड के अनुसार 102 नंबर पर रोजाना 70 से 80 कॉल आती हैं। वीरवार को फोन दोबारा से शुरू हो गया। इसके बाद वीरवार देर रात तक करीब 27 कॉल आई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें