कविता दौड़ी सबसे तेज, मनीषा ने फेंका सबसे दूर गोला
अमर उजाला ब्यूूरो
हिसार।
राजकीय कन्या महाविद्यालय में 15वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ फतेहाबाद के राजस्व अधिकारी विजेंद्र भारद्वाज ने बतौर मुुख्यातिथि किया। प्रतियोगिता की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य कैलाश चंद्र शर्मा ने की और नेतृत्व खेलकूद प्राध्यापिका डॉ. एलिजा कुंडू ने किया।
खेलकूद प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। मैदान के बीच सभी प्रतिभागियों में जीतने का ललक दिखाई दी। खेलों के प्रति भावना को प्रदर्शित किया।
प्रतियोगिताओं के परिणाम
800 मीटर दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा कविता ने पहला, बीए तृतीय वर्ष की छात्रा सुुनीता ने दूसरा व बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा पिंकी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। तीन हजार मीटर की दौड़ में बीए प्रथम वर्ष की उषा रानी ने पहला, बीए द्वितीय वर्ष की सुनीता ने दूसरा, बीए द्वितीय वर्ष की मनीषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक प्रतियोगिता में बीए द्वितीय वर्ष की मनीषा पहले, बीए तृतीय वर्ष की मंजू और स्वाती दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की प्राध्यापक डॉ. सीमा सिंह, सतीश सिंगला ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त कर्मचारी मौजूद थे।