फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hisar News: रेलवे में नौकरी लगवाने के नाम पर 1.70 लाख ठगे, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
आदमपुर। रेलवे में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 1.70 लाख रुपये ठगने के आरोप में पुलिस ने राजकिशोर पंडित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव भाणा निवासी जगदीश ने शिकायत में बताया कि भट्टू में पंडिताई करने वाले राजकिशोर ने उसके बेटे पवन कुमार को रेलवे पुलिस में कांस्टेबल लगवाने के नाम पर रुपये लिए। चयन नहीं होने पर आरोपी ने ग्रुप डी में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया। रुपये वापस मांगने पर टालमटोल करने लगा। पीड़ित ने एसपी कार्यालय में 16 जीबी पेनड्राइव में ऑडियो रिकॉर्डिंग सबूत के तौर पर दी।
विज्ञापन

जांच में आरोपी ने 1.70 लाख रुपये लेने की बात स्वीकार की। उसने दिल्ली निवासी मनमोहन सिंह को रुपये देने का दावा किया और 70 हजार रुपये लौटाने व बाकी के लिए खाली चेक देने की बात कही। जांच अधिकारी एएसआई दलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें