फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना ने अब तक के सभी रिकॉर्ड तोड़े, 1156 मिले संक्रमित, 17 मरीजों ने हारी कोरोना से जंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में सोमवार को अब तक के सबसे अधिक 1156 नए कोरोना संक्रमित मिले। जिले में कोरोना ने पहली बार 1000 का आंकड़ा पार किया है। पिछले चार दिनों से 800 से 900 के आसपास केस मिल रहे थे। इससे पहले 25 अप्रैल को 940 केस मिले थे।
विज्ञापन

इसके अलावा 17 मरीज कोरोना से जंग हार गए। सोमवार को केस अधिक मिलने के कारण विभाग की टीम को भी संक्रमित मरीजों की हिस्ट्री जुटाने और पहचान करने में काफी मुश्किल हुई। देर रात तक विभाग की टीम मरीजों की हिस्ट्री जुटाने में लगी रही, जिस कारण देर रात अपने घर पहुंचे।
प्रतिदिन 160 तक पहुंची सिलिंडर की खपत : इस समय स्वास्थ्य विभाग को ऑक्सीजन की कमी भी काफी खल रही है, जिस कारण विभाग को किस्तों में ऑक्सीजन सिलिंडर भरवा कर लाने पड़ रहे हैं। इसके चलते विभाग को सिलिंडर भरवाने के लिए बार-बार ऑक्सीजन प्लांट के चक्कर लगाने पड़ते हैं और वहां पर काफी देर इंतजार करना पड़ता है। उसके बाद ही सिलिंडर भरवा कर अस्पताल आ पाते हैं। अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में दिनों-दिन बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या के कारण ऑक्सीजन की खपत भी बढ़ गई है। वर्तमान में अस्पताल में प्रतिदिन की ऑक्सीजन की खपत 150 से 160 सिलिंडर तक पहुंच गई है। विभाग के अनुसार वरना इससे पहले केवल सुबह और शाम दो समय ही ऑक्सीजन प्लांट से ऑक्सीजन सिलिंडर भरवाने का शेड्यूल बनाया हुआ था। उस दौरान 60 से 70 सिलिंडर एक साथ भरे जाते थे। मगर अब 10 से 15 सिलिंडर ही बड़ी मुश्किल से भरे जा रहे हैं।
विज्ञापन

16 शवों का करवाया अंतिम संस्कार : नगर निगम की टीम ने यूनियन प्रधान प्रवीण कुमार की निगरानी में सोमवार को शहर में कोरोना के 16 शवों का अंतिम संस्कार करवाया। इनमें 7 मौत हिसार जिले की थी, बाकी दिल्ली, महेंद्रगढ़ सहित अन्य जिलों से थी। इन्हें विभाग द्वारा अभी तक पोर्टल पर अपडेट नहीं किया गया है।
100 बेड की करेगा व्यवस्था : स्वास्थ्य विभाग ने राधा स्वामी सत्संग आश्रम में कोविड-19 केयर सेंटर बनाने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। विभाग ने वहां पर करीब 100 आइसोलेशन बेड की व्यवस्था करने का निर्णय लिया है, जो जल्द ही बनकर तैयार होंगे। इस समय केस काफी बढ़ रहे है। इसलिए आइसोलेशन बेड बढ़ाना भी बेहद जरूरी है।
इंजीनियर की टीम जुटी इंस्टॉल करने में : इधर जिला नागरिक अस्पताल में ऑक्सीजन कंसंट्रेटर प्लांट को शुरू करने के लिए इंजीनियरों की टीम लगी हुई है। इंजीनियरों के मुताबिक 1 या 2 दिन में प्लांट के शुरू होने के आसार है। इसके बाद जल्द ही अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई की जा सकेगी। इससे अस्पताल में 40 प्रतिशत ऑक्सीजन सिलिंडर की खपत की आपूर्ति प्लांट से ही हो सकेगी। 196 संक्रमित मरीजों का चल रहा उपचार : अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में 196 संक्रमित मरीज सीसीसी सहित आइसोलेशन वार्ड में उपचाराधीन हैं। अब केवल चार बेड खाली है। सोमवार को छह नए मरीज दाखिल किए गए हैं और ठीक होने की कगार पर उभरने वाले चार मरीजों को अस्पताल से छुट्टी लेकर घर भेजा गया है। राहत की बात यह है कि सोमवार को सुबह 9 बजे के बाद शाम तक कोई कोविड-19 मौत नहीं हुई।
लॉकडाउन के कारण घटकर आधी रह गई सैंपलिंग : सोमवार को भी लॉकडाउन के कारण सैंपलिंग पर काफी असर रहा। स्वास्थ्य विभाग की फील्ड टीम सुबह से शाम तक 2000 के करीब ही सैंपल ले पाई। लॉकडाउन के चलते पिछले 3 दिनों से विभाग द्वारा बहुत कम सैंपलिंग हो पा रही है। इससे पहले पिछले तीन से 4 दिनों तक 4000 से अधिक सैंपलिंग हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें