फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पातन निवासी स्वाइन फ्लू पीड़ित महिला को डाक्टरों ने दिया जवाब, हालत नाजुक

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार/बालसमंद। जिले में स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। सोमवार को पातन निवासी महिला को डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। डॉक्टरों के जवाब देने के बाद परिजन उसे घर ले आए। अब घर पर ही महिला की देखभाल की जा रही है। महिला की हालत में सुधार नहीं है। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के मुताबिक पातन निवासी 42 वर्षीय महिला को स्वाइन फ्लू हो गया। परिजनों ने बताया कि महिला पुष्पा को इलाज के लिए शहर के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया। तीन-चार दिन चले इलाज के बाद डाक्टरों ने हाथ खड़े कर दिए। डॉक्टरों ने महिला के दोनों गुर्दे खत्म बताए हैं। डाक्टरों ने महिला के परिजनों को घर पर ही देखभाल करने की नसीहत दी है। अब परिजन महिला की घर पर ही देखभाल कर रहे है।
विज्ञापन

आसपास के लोगों में मची दहशत
महिला को स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि के बाद आसपास के लोगों में दहशत मच गई है। महिला के घर के आसपास रहने वाले लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से इस मामले में संज्ञान लेने की मांग की है, ताकि कोई अन्य व्यक्ति स्वाइन फ्लू की चपेट में न आ सके। वहीं बचाव और सावधानी के उपायों के बारे में भी अवगत करवाने का आह्वान किया है।
विज्ञापन


स्वाइन फ्लू के 96 सैंपल जांच के लिए भेजे
वहीं, स्वास्थ्य विभाग ने जनवरी महीने के पहले सप्ताह तक विभिन्न अस्पतालों से प्राप्त स्वाइन फ्लू के 96 सैंपल जांच के लिए भिजवाए हैं। इनमें से 46 सैंपलों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। सिविल सर्जन डॉ. दयानंद ने बताया कि हिसार जिले से संबंधित मरीजों के अब तक भेजे गए सैंपल में से 31 सैंपलों की रिपोर्ट आनी बाकी है। जिले के 13 मरीजों में स्वाइन फ्लू होने की पुष्टि हुई है, इनमें से 9 मरीजों का उपचार पूरा हो चुका है और वे ठीक होकर घर जा चुके हैं। जिले में इस महीने अभी तक स्वाइन फ्लू से किसी की मौत नहीं हुई है। सिविल सर्जन का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वाइन फ्लू पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है और इसके नियंत्रण के संबंध में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों के स्तर पर कार्यरत कर्मचारियों को जरूरी दिशानिर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें