फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्येक जिले में 10 लाख की लागत से स्कूली स्तर लागु होगी छात्रा परिवहन योजना, सरकार ने जारी की राशी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। अपने गांव से दूर पढ़ने जाने वाली छात्राओं को परिवहन योजना से लाभान्वित करने के लिए सरकार ने प्रत्येक जिले को 10-10 लाख की राशि जारी की है। ये राशि जिला शिक्षा अधिकारी की निगरानी में खर्च की जाएगी। छात्रा परिवहन योजना को स्कूली स्तर तक लागू करने के लिए शिक्षा निदेशालय ने शेड्यूल जारी कर शिक्षा अधिकारियों की व शिक्षकों की भी ड्यूटी निर्धारित की है। शिक्षा निदेशालय अनुसार दो नवंबर तक योजना का लागू कर दिया जाएगा। इस योजना के तहत अपने गांव से दूर-दराज के स्कूलों में जाने वाली छात्राओं को सरकार की ओर से आने-जाने के लिए यातायात की सुविधा प्रदान की जाएगी।

ये रहेगा शेड्यूल
-25 अक्तूबर सुबह 8 बजकर 30 बजे स्कूल मुखिया स्कूल मैनेजमेंट कमेटी की बैठक कर योजना से अवगत करवाएंगे।
-25 अक्तूबर दोपहर 12 बजे स्कूल मुखिया अभिभावक, एसएमसी मेंबर व स्कूल अध्यापकों की छात्रा परिवहन योजना कमेटी का गठन किया जाएगा।
-26 अक्तूबर सुबह 9 बजे स्कूल मुखिया, एसएमसी मेंबर व छात्रा परिवहन योजना कमेटी के सदस्य मिलकर वाहन का निर्धारण करेंगे।
-29 अक्तूबर सुबह 9 बजे स्कूल मुखिया, एसएमसी व छात्रा परिवहन योजना कमेटी के सदस्य वाहन प्रदाताओं के आवेदन फॉर्म लेंगे। व दस्तावेजों को जांच करेंगे।
विज्ञापन

- 30 अक्तूबर को स्कूल मुखिया छात्राओं व उनके अभिभावकों को वाहन चालक का परिचय करवाएंगे। इस दिन वाहन चलने का समय तथा जगह निर्धारित की जाएगी।
-31 अक्तूबर को एमएलए, एमपी, जिला परिषद, ब्लॉक समिति मेंबर, ग्राम पंचायत, नगर निगम अधिकारी, नगर पालिका अधिकारी अपने एरिया में योजना का शुभारंभ करेंगे।
- 2 नवंबर को विद्यालय के मुख्यद्वार पर स्कूल मुखिया, एसएमसी सदस्य व छात्रा परिवहन समिति के सदस्य योजना की लाभार्थी छात्राओं का वाहन से उतरने पर फूलमाला पहनाकर स्वागत करेंगे।

क्या है योजना
शिक्षा विभाग ने गांव से दूर शिक्षा ग्रहण करने जाने वाली छात्राओं के लिए निशुल्क यातायात सुविधा देने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत प्रत्येक छात्रा को सरकार की ओर से प्रति किलोमीटर पर चार रुपये दिए जाएंगे। वाहन का खर्च व छात्राओं का किराया का भुगतान विद्यालय शिक्षा विभाग वहन करेगा। इसके लिए विभाग द्वारा छात्राओं के खाते तथा स्कूल के खाते में राशि भेजी जाएगी। 19 मई को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस योजना को शुुरू करने की घोषणा की थी। इस योजना को शुरू करने का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षा मुहैया करवाना है।
विज्ञापन


बहुत ही सराहनीय योजना है। छात्रा परिवहन योजना से अभिप्राय यातायात की ऐसी सुविधा से है जो छात्राओं को सुरक्षा प्रदान करेगी। अपने गांव से दूूर स्कूल में जाने वाली छात्राओं को बहुत फायदा होगा। सरकार द्वारा जारी की गई राशि को कमेटी बनाकर प्रयोग में लाया जाएगा।
-बलजीत सहरावत, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें