फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में 26 अक्तूबर को प्रदेश के 24 हजार प्राध्यापक लेंगे सामूहिक अवकाश : हसला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। हरियाणा स्कूल लेक्चरर एसोसिएशन (हसला) ने एलान किया है कि रोडवेज कर्मचारियों के समर्थन में हरियाणा प्रदेश के सभी 24 हजार स्कूल प्राध्यापक 26 अक्तूबर को सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। हसला प्रदेश उपाध्यक्ष भगवान दत्त ने मंगलवार को जारी एक बयान में बताया कि रोडवेज कर्मचारियों की मांग शत-प्रतिशत न्यायोचित है। किलोमीटर स्कीम के तहत ठेके पर बसों को लेना किसी भी सूरत में प्रदेश की जनता व रोडवेज विभाग के हित में नहीं है।
विज्ञापन

दत्त ने सरकार पर आरोप लगाया कि सरकार जनता की गाढ़ी कमाई को अपने चहेतों एवं पूंजीपतियों के हवाले करना चाहती है। हरियाणा रोडवेज ने अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए अनेक बार राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं। हरियाणा रोडवेज वरिष्ठ नागरिकों, विकलांगों और विद्यार्थियों के किराए में बड़ी छूट देकर जनता की सेवा कर रही है। हसला संगठन ने सरकार से मांग की कि सरकार अपनी हठधर्मिता को छोड़कर रोडवेज कर्मचारी नेताओं से सौहार्दपूर्ण वातावरण में बातचीत करे। निजीकरण की जिद्द छोड़कर रोडवेज विभाग में सुधारीकरण की नीति अपनाए। 720 निजी बसों को ठेके पर लेने की बजाय सरकार रोडवेज बस बेड़े में सरकारी बसों की संख्या बढ़ाए, ताकि प्रदेश की जनता एवं विद्यार्थियों की सुविधाओं में इजाफा हो। हसला प्रदेश उपाध्यक्ष ने सरकार को चेताया कि सरकार रोडवेज कर्मचारियों को अकेला न समझे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें