जीजेयू में ड्यूल डिग्री कोर्सों के लिए 2200 आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
हिसार। जीजेयू में बीएससी (ऑनर्स) एमएससी ड्यूल डिग्री कोर्सों के लिए अब तक 2200 आवेदन आ चुके हैं।
कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने बताया कि यूनिवर्सिटी में इस बार दो नए कोर्स बीएससी इकोनोमिक्स व पीजी डिप्लोमा इन योगा एंड थैरेपी भी शुरू किए गए हैं। उन्होंने बताया कि एमसीए, एमएससी व एमटेक डिग्री पाठ्यक्रमों के लिए 4200 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। बैचलर ऑफ फार्मेसी, फिजियोथेरेपी तथा इकोनोमिक्स में दाखिले के लिए 1080 से अधिक आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। पीजी डिप्लोमा कोर्सेज में 65 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं। एमसीए, एमएससी व एमटेक कोर्स सहित विभिन्न कोर्सों में दाखिले हेतु अंतिम तिथि 22 जून है। विश्वविद्यालय द्वारा बीएससी (ऑनर्स)-एमएससी ड्यूल डिग्री कोर्सिज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा । कॉमन काऊंसलिंग के माध्यम से योग्यता, मेरिट तथा विद्यार्थी की रूचि के अनुसार विभिन्न विषयों में दाखिले किए जाएंगे।
यूएमसी के केसों की सुनवाई 14 व 15 को
हिसार। जीजेयू परीक्षा नियंत्रक प्रो. यशपाल सिंगला ने बताया कि अनफेयर मीन्स केसिज (यूएमसी) कमेटी की बैठक विश्वविद्यालय में 14 व 15 जून को परीक्षा नियंत्रक कार्यालय में सुबह 9:30 बजे से होगी। इसके लिए अलग से किसी प्रकार की सूचना नहीं दी जाएगी। व्यक्तिगत सुनवाई के बाद यूएमसी का परिणाम विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।