फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम मशीनों का निकाला ड्रा, आज शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार

विज्ञापन
विज्ञापन
ईवीएम मशीनों का ड्रा निकाला, आज शाम 5 बजे थम जाएगा प्रचार
विज्ञापन

नारनौंद।
नगरपालिका परिसर में चुनाव ऑब्जर्वर डॉ.जेके आभार के नेतृत्व में सभी प्रत्याशियों की मौजूदगी में वीरवार को ईवीएम मशीन का ड्रा निकाला गया। सभी प्रत्याशियों को सख्त आदेश दिए गए कि वो शुक्रवार को अपने चुनावी खर्च का ब्योरा जरूर दें वरना उनके नामांकन रद्द कर दिए जाएंगे। वहीं आज शाम 5 बजे बाद प्रचार अभियान थम जाएगा। इसके बाद लाउडस्पीकर या किसी सभा के जरिये प्रत्याशी प्रचार नहीं कर पाएंगे। प्रत्याशियों के पास अपनी जीत तय करने के लिए अब महज दो दिन का समय बचा है। तीसरे दिन उनके भाग्य का फैसला हो जाएगा।
--------
बिजली-पानी की व्यवस्था के लिए एसडीओ को भेजे लिखित आदेश
सभी बूथों पर बिजली व पानी उपलब्ध करवाने के लिए बिजली निगम व जनस्वास्थ्य विभाग के एसडीओ को लिखित आदेश भेजे गए हैं। यह सुविधा उपलब्ध करवाने को दोनों अधिकारियों की ड्यूटी तय की गई है। इसके अलावा शनिवार शाम को सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों को चुनाव संपन्न करवाने के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

-----
चुनाव अधिकारी राजीव अहलावत व जोगिन्द्र सिंह ने बताया कि 11 मई या शुक्रवार शाम को चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। इसके बाद कोई भी प्रत्याशी चुनाव प्रचार करता पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जाएगी। 12 मई को जरूरी हिदायतें देकर सभी बूथों पर पोलिंग पार्टियों को रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

-----------
प्रत्याशियों ने लगाया जोर
उधर, नगरपालिका चुनाव में जोर-आजमाइश कर रहे प्रत्याशियों ने अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरा दमखम लगा दिया है। कोई भाईचारे तो कोई जाति के नाम पर वोट पक्के कर रहा है। इसके अलावा डोर-टू-डोर जाकर भी जनसमर्थन जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें