अमर उजाला ब्यूरो
हिसार।
आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर यूनियन का शनिवार को धरना आठवें दिन में प्रवेश कर गया। यूनियन ने उपायुक्त कार्यालय पर धरने पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।
धरने की अध्यक्षता जिला प्रधान रोशनी देवी व विद्या भाटला ने की और संचालन कृष्णा शर्मा ने किया। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर के धरने को वकीलों के संगठन एएलआईयू के राज्य महासचिव सोमदत्त सिवाहा, विक्रम मित्तल, धर्मपाल सोनी, सुरेंद्र गंगवा, सुमित फोगाट ने समर्थन किया। यूनियन ने सरकार को चेताया कि समय रहते बातचीत के जरिये समाधान निकाला जाए। धरने को रिटायर्ड कर्मचारी संघ के राज्य अध्यक्ष आरसी जग्गा, सीटू के जिला अध्यक्ष देशराज, सीटू जिला सचिव का. सुरेश कुमार, मोहन लाल राजली, शकुंतला जाखड़, विरेंद्र दुर्जनपुर, दलीप सिंह, फूल सिंह, सूबे सिंह बूरा, श्रवण कुमार, कृष्ण आदमपुर ने संबोधित किया। आंगनाबाड़ी यूनियन की नेता शीला जेवरा, कृष्णा जांगड़ा, मुकेश आदमपुर, कांता देवी, नीलम अग्रोहा, सुशीला नंगथला, मीनू कुलेरी, विद्या किरमारा, ममता जगाण, सुमन धांसू, दया सैनी, सुशीला हांसी, शिमला हांसी, राजेश सरसौद, राजकली, माया, दीपिका, सुशीला मिंगनीखेड़ा, कमलेश, संतोष जाखड़, कविता किरोड़ी, ओमपति सोरखी, मोनिका ने संबोधित किया।