फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट एक पर किसान गेट चार आंगनबाड़ी वर्कर्स काले झंडे लेकर डटे

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
एचएयू के गेट नंबर एक पर किसानों ने कृषि मंत्री ओपी धनखड़ का काले झंडों के साथ विरोध करते हुए सरकार विरोधी नारे लगाए। किसानों के विरोध को देखते हुए पुलिस प्रशासन के दिनभर टकराव होने की आशंका बनी रही। कृषि मंत्री ओपी धनखड़ शुक्रवार को एचएयू में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करने आए थे। ओपी धनखड़ का विरोध करने के लिए और अपनी मांगो को सरकार तक पहुंचाने के लिए किसानों ने एचएयू के गेट नंबर एक पर काले झंडों के साथ विरोध प्रदर्शन किया।
एचएयू के एक नंबर गेट पर काले झंडों से विरोध कर रहे किसान नेता कुरड़ाराम ने कहा कि ओपी धनखड़ बहुत झूठे मंत्री है। देश के किसान तो सड़कों पर भूखे बैठे हैं। ये झूठे मंत्री अंदर बैठकर कॉफी की चुस्कियां ले रहे हैं। दलबीर किरमारा ने कहा कि जब तक किसानों को उनका हक नहीं मिल जाता, जब ये प्रदर्शन यूं ही जारी रहेंगे।
विज्ञापन


दिनभर रहा टकराव का माहौल
प्रदर्शनकारी किसानों को एचएयू के अंदर जाने से रोकने के लिए मेनगेट पर भारी पुलिस बल की तैनात था। पुलिस और किसानों में टकराव की स्थिति का माहौल रहा। 1.50 बजे मंत्री ने किसानों को बैठक के लिए बुलाया। प्रधान कुरड़ाराम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की। कमेटी के साथ एचएयू के फैकल्टी हाउस में ओपी धनखड़ ने मीटिंग की। मीटिंग में पत्रकारों को नहीं जाने दिया गया।

आंगनबाड़ी महिला वर्कर्स काले झंडे लेकर करती रहीं प्रदर्शन
एचएयू के गेट नंबर चार पर शुक्रवार को आंगनबाड़ी महिला वर्कर्स ने अपनी मांगें मनवाने के लिए कैबिनेट मंत्री ओपी धनखड़ के खिलाफ काले झंडे लेकर प्रदर्शन करती रहीं। वर्कर एंड हेल्पर्स यूनियन हरियाणा संबंधित हरियाणा संयुक्त कर्मचारी संघ की जिला प्रधान बिमला राठी की अध्यक्षता में धरना दिया गया। इस मौके पर वहां भारी संख्या में आंगनबाड़ी वर्कर्स मौजूद थीं। परिस्थिति को नियंत्रण करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौजूद था। इसमें महिला पुलिस का दस्ता मौजूद था।
विज्ञापन

प्रधान बिमला राठी ने कहा कि हम 12 फरवरी से लगातार अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रही हैं, लेकिन सरकार हमारी मांगों को पूरा नहीं कर रही है। महासचिव जगमति मलिक ने कहा कि कल प्रधान सचिव महिला एवं बाल विकास विभाग हरियाणा ने यूनियन के प्रतिनिधियों को बातचीत के लिए बुलाया था। हमारी यूनियन की ओर से महासचिव जगमति मलिक और राज्य कैशियर संतरो बातचीत करने गई। इस मौके पर राज्य महासचिव जगमति मलिक व जिला प्रधान बिमला राठी के अलावा इंद्रावती, संतरो पनिहार, निर्मला बरवाला, मीना मिर्जापुर, ईश्वंति बुरे, मंतारी मिलगेट आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें