फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियमों का पालन करने वालों को फूल देकर किया वेलकम

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हिसार।
रोड पर चलते समय मत करो मस्ती, जिंदगी नहीं है इतनी सस्ती और सावधानी बरतें, सुरक्षित घर पहुंचें जैसे नारे बुधवार को सड़क लोगों को ध्यान आकर्षित कर रहे थे। मौका था एनएसएस व एनसीसी के विद्यार्थियों की ओर निकाली गई सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली का। एडीसी एएस मान ने लघु सचिवालय से रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

जागरूकता रैली में शामिल कैडेट्स ने यातायात नियमों का पालन करते पाए जाने वाले वाहन चालकों को फूल देकर उनका स्वागत किया। अतिरिक्त उपायुक्त एएस मान ने कहा कि जीवन बहुत कीमती है और इसे किसी भी कीमत पर लापरवाही के चलते सड़क दुर्घटनाओं की भेंट नहीं चढ़ने देना चाहिए। रैली के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया। रैली लघु सचिवालय से शुरू होकर फव्वारा चौक पहुंची। इसके बाद यह यू टर्न लेकर वापस राजकीय महाविद्यालय पहुंची। राजकीय महाविद्यालय के एनएसएस व एनसीसी के विद्यार्थियों के साथ-साथ महाविद्यालय के प्रो. विनोद प्रकाश, प्रो. गोविल, कुमारी सरोज, सविता नैन, जिला आपदा प्रबंधन से वरिष्ठ अनुसंधान अधिकारी पूनिया दहिया, ट्रैफिक एसएचओ प्रह्लाद सिंह, रोड सेफ्टी एसोसिएट सूरज कुमार, ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर संजीव कौशिक आदि ने रैली में शिरकत की।
विज्ञापन


यातायात नियमों का पालन करने वालों को फूल देकर किया वेलकम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें